26/07/2026
कैराना में अवैध हथियार तस्करी का खुलासा, चार तस्कर गिरफ्तार
कैराना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार, पकड़े गए तस्करों के कब्जे से एक पिस्टल,14 देशी तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ, समीर, उस्मान उर्फ गोल्डी तथा कौशर निवासी गांव बराला थाना कैराना के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध हथियार कम कीमत पर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचते थे और उससे होने वाली कमाई अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करने में खर्च करते थे। उन्होंने खुलासा किया कि हथियार आरिफ निवासी गांव तीतरवाड़ा से खरीदते थे।