19/08/2023
*दिनांक :-19.08.2023 v *डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*
*समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की*
बैठक में हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणों की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने सड़क दुर्घटनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिला में देखा जा रहा है कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग वाहन चालक नहीं कर रहे हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन इजाफा हो रहा है और मृत्यु दर भी बढ़ रही है तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा बाईक एवं अन्य वाहन के विरुद्ध जांच अभियान तेजी से चलाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिया गया। इसके साथ शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग दोनों आपस में समन्वय स्थापित कर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे और 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित सभी जानकारी देकर जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सड़क दुर्घटना होने के पश्चात पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिखने में हो रही देरी का निवारण तुरंत करें ऐसा नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी तथा सभी आमजनों के गुड समेरीटरनं पॉलिसी के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिसे गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना मे घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई जा सके। साथ ही जिला के सभी कार्यालय में कार्यालय में काम करने वाले सभी कर्मियों को हेलमेट पहनकर ही घर से कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है। इसका उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर उनके के ऊपर मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत दंड की राशि वसूली की जाएगी और अपने कार्यालय परिसर के मुख्य गेट पर कार्यालय प्रधान के द्वारा निर्देश के साथ **NO HELMET NO ENTRY** जैसा पोस्टर लगाया जाए जिससे कि आमजनों के बीच इसका एक अच्छा मैसेज जाए। साथ ही एवं राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग एवं राजकीय पथ निर्माण विभाग को भी निर्देश दिया गया कि जितने भी ब्लाइंड कर्व एवं सभी एक्सीडेंट एरियाज को जरूरत अनुसार स्पीड ब्रेकर एवं रोड पर पेड़ पौधे झाड़ी आ गई उसे तुरंत कटवाया जाए जिससे कि सड़क दुर्घटना होने की संभावना को भी कम की जाए। साथ ही हिट एंड रन से संम्बधित मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। सभी प्रखण्डों पर लगातार जांच अभियान चलाकर बढ़ती सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना के एनालिसिस कर बताया की जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक 44 सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें 36 लोगों की मृत्यु हुई। उपायुक्त ने इस मृत्यु दर पर बहुत ही खेद व्यक्त करते हुए इसमें कमी लाने हेतु जिला के सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया ।
*उपायुक्त श्री मृत्युंजय बरनवाल के द्वारा सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आपको जो भी सख्ती करनी है वह कीजिए कैसे भी करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाइए*
उपायुक्त ने ओवरलोड को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया,तीन पहिया एवं बड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने व नियम के तहत कार्रवाई करने को कहा।
*सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार प्रोत्साहित करेगी*
मोटर वाहन जनहित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सहायता करने तथा सुनहरा घंटा में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करते हुए 5000 रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू की गई है इसको लेकर हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की जरूरत है ।
*मौके पर पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, महेशपुर एसडीपीओ, सभी अंचलाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे*।
************************************
*TeamprdPakur*