26/01/2022
चीरवा में आपसी विवाद में कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद एक खड़ी कार में आग लगा दी। कल ही प्लॉट की दीवार टूटने पर मालिक अपने बेटे के साथ पुलिसकर्मी को लेकर मौके की स्थिति बताने प्लॉट पर आया था। इसी दौरान पुलिसकर्मी के जाते ही एक आदतन अपराधी अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और बहस के बाद कार में तोड़फोड करते पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
*source: dainik bhaskar