24/07/2026
दिल्ली-गुरुग्राम के बीच प्रस्तावित DMRC का यह नया प्रोजेक्ट 20 किलोमीटर लंबा होग. डीपीआर रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर करीब साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस कॉरिडोर पर पांच मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं. खास बात यह है कि ये सभी स्टेशन अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे. यह रूट दिल्ली के यशोभूमि से शुरू होगा. यानी यशोभूमि मेट्रो स्टेशन के आगे इसका विस्तार किया जाएगा.
कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?
बिजवासन (दिल्ली)
कापसहेड़ा (दिल्ली)
सेक्टर-22 (गुरुग्राम)
इफ्को चौक (गुरुग्राम)
राजीव चौक (गुरुग्राम)
DMRC दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए फेज-5 (बी) के तहत सात कॉरिडोर को बनाने की तैयारी कर रहा है. कुल 97 किलोमीटर लंबे इन मेट्रो रूट्स पर 65 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.
ढांसा बस स्टैंड से नांगलोई
केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़
समयपुर बादली से नरेला
कीर्ति नगर से पालम
जोर बाग से मीठापुर
शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3
केशव�