Pal pal gorakhpur

Pal pal gorakhpur पूर्वांचल का नंबर वन चैनल
शक्ति ओम सिंह
(1)

24/08/2026

चिल्लूपार की रैली में दिखा शक्ति प्रदर्शन, भीड़ ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा

बसपा की चिल्लूपार वाली रैली, आई इतनी भीड़ ? LIVE
24/08/2026

बसपा की चिल्लूपार वाली रैली, आई इतनी भीड़ ? LIVE

इस बार चिल्लूपार विधानसभा में बीजेपी को अपनी सीट जीतने से ज्यादा अब इस बात मंथन करना होगा की कमान किसके हाथ में दी जाए? ...
23/08/2026

इस बार चिल्लूपार विधानसभा में बीजेपी को अपनी सीट जीतने से ज्यादा अब इस बात मंथन करना होगा की कमान किसके हाथ में दी जाए?
चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय स्तर पर कई नामों को संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें
#राजेश_त्रिपाठी
#माया_शंकर_शुक्ला
#कृपाशंकर_दुबे
#सृजंय_मिश्रा_और के नाम चर्चा में हैं।
इन सभी नेताओं की अपनी-अपनी राजनीतिक पहचान और क्षेत्र में सक्रियता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी संगठन और नेतृत्व आने वाले समय में किसे चिल्लूपार विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपता है।
अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक समीकरण, क्षेत्रीय परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जा सकता है। फिलहाल यह विषय स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।
आपकी नजर में चिल्लूपार विधानसभा में बीजेपी की कमान किसे मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए।
#मुख्यमंत्री #धुरियापार #उरुवा #गोला #गोरखपुर #चिल्लूपार_विधानसभा #चिल्लूपार #भारतीयजनतापार्टी #भाजपा #राजेशत्रिपाठी #मायाशंकरशुक्ला #सृजंयमिश्रा #कृपाशंकरदुबे #गोरखपुर

23/08/2026

ग्राउंड रिपोर्ट चारों तरफ पानी ही पानी; मैरुंड हुए दर्जनों गांव, हाहाकार

सरयू का रौद्र रूप: माझा क्षेत्र में नदी की तबाही, 22 गांवों का संपर्क टूटा!

उफान पर सरयू नदी; 22 गांवों का आवागमन पूरी तरह बाधित!

सपा नेता की हुंकार: पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने बाढ़ पीड़ितों के हक में उठाई आवाज!

खजनी में पायल चोरी करके निकलने वाली थीं दो महिलाएं, पुलिस ने रास्ते में बिछाया ऐसा जाल कि हो गईं गिरफ्तारगोरखपुर के खजनी...
23/08/2026

खजनी में पायल चोरी करके निकलने वाली थीं दो महिलाएं, पुलिस ने रास्ते में बिछाया ऐसा जाल कि हो गईं गिरफ्तार

गोरखपुर के खजनी इलाके में ज्वैलरी की दुकान से चांदी की पायल चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से चोरी की चार चांदी की पायल और 3,020 रुपये नकद मिले हैं।

खजनी थाना पुलिस ने ज्वैलरी की दुकान से चांदी के पायल चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के चार अदद चांदी के पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपिताओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय भेज दिया।

अभियान के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक खजनी जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर से मिली थी सूचना

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वैलरी की दुकान से चोरी के मामले में वांछित दोनों महिलाएं क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरडीएम स्कूल से करीब 200 मीटर पहले सड़क किनारे घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपिताओं की पहचान विंध्यावासिनी पत्नी जय गोविन्द, निवासी गहिरा मोतीराम, थाना झंगहा, उम्र करीब 45 वर्ष तथा अनीता पत्नी स्व. रमेश, निवासी केशवापट्टी, थाना चौरीचौरा, उम्र करीब 43 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं पर खजनी थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान से चा पायल चोरी करने का आरोप है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के चार चांदी के पायल और 3,020रुपये नकद बरामद हुए। मामले में थाना खजनी में मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है

गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशीष यादव, कांस्टेबल मनौज चाहान, कांस्टेबल अमरदीप गिरी, महिला कांस्टेबल सौम्या पाण्डेय और महिला कांस्टेबल रितू शामिल रहीं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपिताओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई की।

22/08/2026

गोरखपुर जिला जेल में बंदी की मौत, दौरे पड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

खजनी ब्लॉक को मिली नई खंड विकास अधिकारी, सुप्रिया ने संभाला कार्यभारशक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट खजनी गोरखपुरखजनी। खजनी विका...
22/08/2026

खजनी ब्लॉक को मिली नई खंड विकास अधिकारी, सुप्रिया ने संभाला कार्यभार

शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट
खजनी गोरखपुर

खजनी। खजनी विकासखंड को शनिवार को नई खंड विकास अधिकारी (BDO) मिलीं। सुप्रिया ने आज खजनी ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही संबंधित आदेश भी आज जारी हुआ।

मदन मोहन मालवीय और गोरखपुर विवि से हुई है शिक्षा

2017 बैच की अधिकारी सुप्रिया ने अपनी पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर से की है। इससे पहले वह कैंपियरगंज ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।

कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ सुप्रिया ने खजनी ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनी जाएगी और पात्र लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से समयबद्ध तरीके से काम करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बीडीओ सुप्रिया के सामने अब खजनी क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों को गति देना प्रमुख चुनौती होगी।

कैंपियरगंज के बाद अब खजनी की कमान

प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो इससे पहले सुप्रिया कैंपियरगंज ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कैंपियरगंज में उनके कार्यकाल और बेहतर कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें खजनी ब्लॉक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यभार संभालते ही कर्मियों को सख्त निर्देश

चार्ज लेने के पहले ही दिन बीडीओ सुप्रिया एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने खजनी ब्लॉक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में सख्त निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग समय से दफ्तर आएं और पूरी पारदर्शिता के साथ काम करें।

बाढ़ के बीच गांवों में पहुंचे जिलाधिकारी, बोले - हर प्रभावित परिवार तक पहुंचे राहत,लापरवाही बर्दाश्त नहीं... शक्ति ओम सि...
22/08/2026

बाढ़ के बीच गांवों में पहुंचे जिलाधिकारी,

बोले - हर प्रभावित परिवार तक पहुंचे राहत,
लापरवाही बर्दाश्त नहीं...

शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट
खजनी गोरखपुर

गोरखपुर :- तहसील गोला के बाढ़ प्रभावित ग्राम बगहा देवार और ज्ञानकोल में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायज़ा लिया, उन्होंने प्रभावित इलाक़ों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा जरूरतों की जानकारी ली...
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधायें, पशुओं के लिये चारा और अन्य जरूरी राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाये, उन्होंने कहा कि राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिये और ज़रूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता मिलनी चाहिये.
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ बाढ़ की स्थिति पर लगातार नज़र बनाये रखने के निर्देश दिये, अधिकारियों से कहा गया कि ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, DM ने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख़्त रुख अपनाते हुये अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने को कहा.

22/08/2026

#गोरखपुर: रक्षाबंधन पर्व के पहले महंगाई की मार,बढ़ा चीनी का दाम,व्यापारियों से लेकर आम आदमी तक परेशान, डीएम ने कहा पैनिक न हो स्टॉक पर्याप्त है

#गोरखपुर: देश में बढ़े चीनी के दाम को लेकर यूपी के गोरखपुर के व्यापारी, और आम आदमी अब परेशान हैं. क्योंकि रक्षा बंधन और अन्य पर्व के पहले ही चीनी के दाम अब एक हजार रुपए प्रति कुंटल बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. एक हफ्ते में 1000 हजार रुपए दाम बढ़ गए. अब बढ़े दाम से होल सेल कारोबारियों को चीनी बेचने में लोगों को काफ़ी मसक्कत उठाना पड़ रहा है. उनका कहना है कि उन्हें ग्राहकों को काफ़ी समझना पड़ रहा है तब लोग ले रहे हैं. वहीं रिटेलर दुकानदार से लेकर आम आदमी का कहना है कि जिसको अभी एक हफ्ता पहले 50-55 रुपए में खरीदारी करते थे अचानक 63 रुपए से लेकर 65 रुपए की खरीदारी हो रही है तो कहीं ना कहीं त्योहार के पहले ही इस तरह महंगाई से सभी लोग परेशान है वजह क्या है इसके बारे में वह कैसे बताएं. इस संबंध में गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि लोगों पर ध्यान ना दें सोशल मीडिया के माध्यम से स्थिति उत्पन्न हुई है हमारे पास स्टॉक पर्याप्त मात्रा मौजूद है. कोई भी हुडिंग करते हुए अननेसेसरी स्टॉक करते हुए पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

आप को बता दें कि देश के अंदर पर्व और त्यौहार का सीजन आने आला है.कुछ ही दिन में राखी का पर्व भी है. इस बिच पहले थोक बाजार में चीनी का भाव ₹3,900 रुपया था फिर बढ़कर ₹5,400-₹5,500 प्रति क्विंटल के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है. खुदरा बाजार में दाम ₹60 से ₹65 प्रति किलो तक बिक रहे हैं.जिससे आम ग्राहक और व्यापारी काफी परेशान हैं.

व्यापारियों का कहना है कि वह होलसेल व्यापारी है दाम बढ़ने से अब 63 रुपए से लेकर 65 रुपए तक बेच रहे हैं जो छोटे-मोटे दुकानदार हो या आम आदमी जब चीनी लेने आ रहे हैं तो उन्हें काफी समझाना पड़ रहा है काफी समझाने के बाद अगर मान गया तब तो ले रहे हैं नहीं तो वापस चले जा रहे हैं समस्या काफी हो रही है वहीं आम लोगों का कहना है कि त्यौहार का सीजन है ऐसे में चीनी का दाम बढ़ाना काफी चिंताजनक है फिलहाल वह लोग क्या कर सकते हैं महंगाई है इसलिए लोगों को झेलनी पड़ेगी.

इस संबंध में गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि गोरखपुर वासियों से कहना चाहता हूं को उत्तर प्रदेश में चीनी की स्टाक को लेकर कोई कमी नहीं है. उत्तर प्रदेश के पास इटना स्टॉक उपलब्ध है नवंबर तक पूरा कर सकता है .उन्होंने कहा कि आपको भी पता है तब तक चीनी मिल स्टार्ट हो जाएगी इसकी प्रोसेसिंग स्टार्ट हो जाएगी . लास्ट के तीन-चार महीने में आर्टिफिशियल डिमांड जनरेट हुई है. जिसकी वजह से लोग पैनिक हुए हैं. चीनी का रेट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यापारी हैं,कस्टमर हैं अगर कोई कहीं भी होर्डिंग करते हुए पाया गया ,कोई अननेसेसरी आर्टिफिशियल डिमांड जनरेट करते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा .उन्होंने कहा कि लोग पैनिक ना हो सोशल मीडिया के माध्यम से स्थिति उत्पन्न हुई है.इस लोग पैनिक हों सय्यमम बनाएं
रक्खे.

20/08/2026

खास बातचीत: बदलते मौसम और डेंगू पर डॉ. अविनाश राय (न्यू जय हॉस्पिटल, गोरखपुर) का बड़ा बयान

सेहत की बात: न्यू जय हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर से जानिए डेंगू और वायरल फीवर से बचने के अचूक तरीके

मौसम बदला, बीमारी बढ़ी! डेंगू-वायरल फीवर पर डॉ. अविनाश राय से खास बातचीत

Adresse

Democratic Republic Of The

Téléphone

+917518724282

Site Web

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Pal pal gorakhpur publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Contacter L'entreprise

Envoyer un message à Pal pal gorakhpur:

Raccourcis

Partager