07/09/2026
➤ अगर आप सितंबर में मुन्नार - केरल जा रहे हैं, तो पहाड़ों पर नज़र ज़रूर रखिए…
क्योंकि हो सकता है, आपके सामने वही नज़ारा हो जिसे देखने के लिए लोगों को 12 साल इंतज़ार करना पड़ता है। 💜
➤ एक फूल है - नीलकुरिंजी (Neelakurinji)।
खास बात यह है कि यह फूल हर साल नहीं खिलता।
मुन्नार के चोक्रमुडी की पहाड़ियों में इसके खिलने का इंतज़ार करीब 12 साल तक करना पड़ता है।
और अब… 12 साल बाद 2026 में यह फिर खिल रहा है।
➤ इस पुष्पन की शुरुआत सबसे पहले मट्टुपेट्टी के समीप कोरंडिक्काड (Korandikkad) क्षेत्र में देखी गई।
▪️ वहाँ लगभग 40 प्रतिशत पुष्पन दर्ज किया गया है।
▪️ अब यह पुष्पन धीरे-धीरे चोक्रमुडी से मीसापुलिमला की ओर, ऊँची पहाड़ियों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।