18/08/2026
दावे तो ऐसे किए गए थे कि उत्तर प्रदेश की सड़कें 'अमेरिका' जैसी बन रही हैं पिछले ही दिनों 29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़े धूमधाम से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ से प्रयागराज) का उद्घाटन किया था। Aaj Tak और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में जनता की गाढ़ी कमाई के ₹36,000 करोड़ फूंक दिए गए लेकिन उद्घाटन के महज 4 महीने बाद ही बारिश ने इस 'अत्याधुनिक' और 'स्पेस टेक्नोलॉजी' से बने एक्सप्रेसवे की पोल खोल कर रख दी है