16/05/2026
वृद्धावस्था पेंशन के नए नियम: अब केवल आधार कार्ड से नहीं चलेगा काम
उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब पेंशन के लिए आवेदन करते समय केवल आधार कार्ड लगाने से काम नहीं चलेगा। सरकार ने आयु प्रमाण पत्र को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।
अब आवेदकों को अपनी उम्र साबित करने के लिए परिवार/कुटुंब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति या ऐसा शैक्षिक प्रमाण पत्र देना होगा, जिसमें जन्मतिथि साफ दर्ज हो। बिना इन दस्तावेजों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार जिन लोगों ने पहले से आवेदन किया है और केवल आधार कार्ड लगाया है, उनके आवेदन वापस किए जा रहे हैं। ऐसे आवेदकों को दोबारा सही दस्तावेज अपलोड करके आवेदन जमा करना होगा।
सरकार का कहना है कि यह कदम पेंशन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया गया है। हाल के दिनों में कई जिलों में अपात्र लोगों के पेंशन लेने के मामले सामने आए थे, जिसके बाद सत्यापन अभियान तेज किया गया है।
👉 इसलिए जिन लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया है या करने वाले हैं, वे समय रहते अपने दस्तावेज सही करा लें, ताकि भविष्य में पेंशन रुकने जैसी परेशानी न हो।
#वृद्धावस्था_पेंशन #उत्तरप्रदेश #सरकारीयोजना #समाजकल्याण