23/09/2026
🟢🚆आखिर कब पूरी होगी यात्रियों की यह मांग?🟢🚆
🟢🚆 नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के बीच शाम के समय एक नई पैसेंजर/इंटरसिटी ट्रेन चलाने के संबंध में।
🟢समस्तीपुर रेल मंडल, पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत
🚆 नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर रेलखंड पर प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। इस रेलखंड के साठी, कुमारबाग, मझौलिया, परसा नगर, सेमरा सहित कई छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को मुजफ्फरपुर जाने के लिए पर्याप्त ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
🟢🚆वर्तमान में 15216 नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर के समय नरकटियागंज से चलकर शाम लगभग 5 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचती है और रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकती है।
🟢🚆 लेकिन यदि साठी, कुमारबाग, मझौलिया, सेमरा अथवा आसपास के किसी स्टेशन का यात्री यह ट्रेन किसी कारणवश नहीं पकड़ पाता है, तो मुजफ्फरपुर जाने के लिए उसे अगले उपलब्ध ट्रेन का काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
🚆इस स्थिति में खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों, महिलाओं और सामान्य यात्रियों को काफी परेशानी होती है। शाम के समय मुजफ्फरपुर जाने के लिए पर्याप्त ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को या तो घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है अथवा सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है।
🚆इसलिए समस्तीपुर रेल मंडल एवं पूर्व मध्य रेलवे से विनम्र निवेदन है कि नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के लिए शाम के समय एक नई ट्रेन चलाई जाए, जो नरकटियागंज से शाम में प्रस्थान करे और साठी, कुमारबाग, मझौलिया, परसा नगर, सेमरा सहित छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के अनुसार ठहराव देते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन तक जाए।
🚆नई ट्रेन चलाना तत्काल संभव नहीं हो, तो रेलवे द्वारा मौजूदा किसी ट्रेन के समय में आवश्यक परिवर्तन अथवा शाम के समय अतिरिक्त सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है।
🚆यह सेवा शुरू होने से नरकटियागंज, मझौलिया, कुमारबाग, साठी, सेमरा एवं आसपास के हजारों यात्रियों को प्रतिदिन बड़ी राहत मिलेगी और मुजफ्फरपुर से शाम के समय वापस लौटने वाले यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
🚆आशा है कि यात्रियों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग पर समस्तीपुर रेल मंडल एवं पूर्व मध्य रेलवे गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।
🚆🟢यात्रियों की मांग — शाम की ट्रेन हो बहाल/नई ट्रेन हो शुरू, ताकि सफर बने आसान और सुविधाजनक।
❤️🟢🚆निवेदक:
नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर रेलखंड के समस्त यात्री एवं क्षेत्रवासी