24/04/2021
क्या आपके पास सीएनजी गाड़ी है? अगर हां, तो क्या आपने समय पर हाइड्रो टेस्ट कराया है? आपका जवाब न है तो जल्द अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट परीक्षण करने की अधिकृत एजेंसी से करा लें। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) अपने सभी स्टेशन पर हाइड्रो टेस्ट पास करा चुके वाहनों में ही सीएनजी डालने का फैसला लेने वाली है। जिन सीएनजी वाहनों का हाइड्रो टेस्ट नहीं हुआ, उन्हें 1 अप्रैल से सीएनजी नहीं मिलेगी। वजह..कुल तादात की तुलना में कुछ फीसद वाहन ही हाइड्रो टेस्ट करा रहे। इससे खतरे का अंदेशा बढ़ जाता है।
बीस साल की उम्र, तीन साल में टेस्ट
विशेषज्ञ संजीव सूरी बताते हैं कि किसी सीएनजी गैस सिलेंडर की उम्र बीस साल होती है। हालांकि सिलेंडर की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए तीन साल में हाइड्रो टेस्ट कराना होता है। इस टेस्ट में सिलेंडर की क्षमता से करीब डेढ़ गुना ज्यादा प्रेशर डाला जाता है। इससे सिलेंडर के वॉल्व, पाइप, वेल्डिंग की मजबूती चेक होती है।
स्कूली वाहन और ऑटो-टेंपो में जरूरी
पर्यावरण के लिहाज से शहर के अंदर चलने वाली सभी स्कूली वाहनों और ऑटो-टेंपो का सीएनजी होना आवश्यक है। महज इन वाहनों की संख्या ही दस हजार से ज्यादा है। ऐसे में साफ है कि वाहनों में लगे सीएनजी सिलेंडर की महज एक्सपायर डेट ही नहीं बल्कि हाइड्रो टेस्ट की तारीख भी चेक करना जरूरी है।
सीएनजी वाहनों में सिलेंडर की चेकिंग समय-समय पर जरूरी है। हाइड्रो टेस्ट को भी चेक करने के आदेश दिए जाएंगे।☎️ 8810297248 ,
📨 [email protected]
Website - www.jaymaacng.com