Prince Travels

Prince Travels Prince Travels is a smart travel company providing information, pricing, availability and booking facility for All travel Needs.

Prince Travels is a smart travel company providing information, pricing, availability and booking facility for air travel, hotels, buses and car rentals across cities and small rural areas around India and around MP & INDORE. As an online travel company, we acts as a complete tour planner for travelers and is a one-stop shop for every travel need.

Himachal का पहला स्पेस-थीम लक्ज़री स्टे—नग्गर से सिर्फ़ 3 किमी दूर! 🚀🌌**अगर आपने कभी सोचा है कि “क्यों न एक रात तारों के...
25/11/2025

Himachal का पहला स्पेस-थीम लक्ज़री स्टे—नग्गर से सिर्फ़ 3 किमी दूर! 🚀🌌**

अगर आपने कभी सोचा है कि “क्यों न एक रात तारों के बीच, किसी दूसरे ग्रह पर रहने जैसा अनुभव मिले?” — तो Interstellar Deluxe Suites, Manali आपका यह सपना सच कर देगा।

मानाली के पास नग्गर की शांत पहाड़ियों में बसे ये दो स्पेस-थीम्ड कॉटेज आपको बिल्कुल एक sci-fi movie में ले जाते हैं। यहाँ के geodesic domes न सिर्फ़ देखने में अनोखे हैं, बल्कि इनके अंदर बने प्राइवेट heated pools इस अनुभव को 5-स्टार से भी ऊपर ले जाते हैं।

यह उन यात्रियों के लिए है जो luxury, privacy, nature और unique experiences का परफेक्ट blend चाहते हैं।

✨ मेरा अनुभव — जैसे आसमान में अपना घर हो

जब मैं पहली बार इस जगह पर पहुँची, तो सबसे पहले जो दिखा वह था—बर्फीली पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में चमकते futuristic domes।

अंदर कदम रखते ही महसूस होता है कि यह कोई आम स्टे नहीं है।
गोलाकार कांच के पैनल,
ambient galaxy lighting,
और private heated pool…

सब मिलकर ऐसा एहसास देते हैं जैसे आप Milky Way में अपना छोटा सा स्पेस पॉड लेकर रह रहे हों।

रात में माहौल और जादुई हो जाता है—आसमान में फैले अनगिनत तारे, डोम के भीतर हल्की मद्धम रोशनी… और आप गर्म पानी के पूल में रिलैक्स कर रहे हों—यह उन अनुभवों में से है जो जिंदगी भर याद रहते हैं।

🌲 आसपास क्या-क्या है? (3 किमी के भीतर)

यह सिर्फ़ रहने की जगह नहीं, बल्कि पूरा एक अनुभव है।
नग्गर से नज़दीक होने की वजह से आप आसपास यह सब कर सकते हैं—

नग्गर कैसल की विज़िट

रूसी चित्रकार रोरिक आर्ट गैलरी

स्टाइलिश कैफे और रिवरसाइड वॉक

छोटे-छोटे जंगल ट्रेल्स और गांवों की सैर

Paragliding & Shooting point

फैमिली पिकनिक spots

चाहे फैमिली हो, कपल्स हों या solo travellers — हर किसी के लिए यह एक perfect getaway है।

🔥 क्यों है Interstellar इतना खास?

स्पेस-थीम्ड अनुभव

Heated Private Pool

ग्लास डोम से 360° Himalayan views

Absolute privacy

Luxury interiors

Manali की भीड़ से दूर, लेकिन पास

Perfect for celebrations & photoshoots

📍 Address

Interstellar ~ Deluxe Suites
Near Naggar, Manali
Himachal Pradesh – 175130

(Exact location Google Maps पर आसानी से मिल जाती है)

💰 Price

इस तरह के यूनिक स्टे की कीमत सीजन के हिसाब से बदलती रहती है, लेकिन आमतौर पर: Starts
₹7,500 per night (approx.)
(प्राइवेट heated pool और dome experience की वजह से प्रीमियम रेंज में आता है)

Pic credit Saffron Stays

एक होम स्टे ऐसा भी "बीबी जी भैया जी" आओ आपको अपनी गाय का दूध पिलाये........1400/- में,.इस गॉव में यह होम स्टे आपके जीवन ...
25/11/2025

एक होम स्टे ऐसा भी "बीबी जी भैया जी" आओ आपको अपनी गाय का दूध पिलाये........1400/- में,.इस गॉव में यह होम स्टे आपके जीवन के नजरियो में बदलाव लाएगा,आपको लगेगा ही नहीं की आप किसी अन्य जगह हो बल्कि आपको लगेगा की आपके आस पास आपके खुद के परिवारों का समूह है.. यहाँ आपको उस सुकून का एहसाह होगा जो किसी 5 स्टार होटल में भी नही हो सकता। सोचिये ज़रा गॉव में टहलते हुए कोई आपको चाय के लिए बुला ले या कहदे के "बीबी जी भैया जी" आओ आपको अपनी गाय का दूध पिलाये...और अगले ही पल आप चलते हुए या तो नदी पर आजयेंगे या घने जंगल में... नदी पर आए तो नहा लीजियेगा जंगल में पहुँचे तो गाइड हमारा ट्रैकिंग करवा देगा! सिर्फ एक बार आईये और गॉव के10 परिवारों के खुशी का कारण बनिये

इस मकान के मालिक सामाजिक कार्य व खेती से जुड़े है 🙏🏻

Rs 1400 Per Night per room for 2 or Adult

Inclusion 👇
Night stay in Village theme local house
River walk
Village house visit with social cause or work
Tea @ river side with desi chuhlla

Breakfast @150/- Homely Food
Lunch @250/- Homely Food
Dinner @250/- Homely Food

Location 👇🏻
Village Okhaldunga
Sitabani Betalghat road, Ramnagar, Nearest station Ramnagar, Uttarakhand ( Near jim Corbett )

Plz note - Image may different due to weather timings

Contact number for booking 👇🏻
Mentioned Number ( Home stay owner )
Mr Girish Tiwari +91 63959 16413

DONT COPY CONTENT, JIM Corbett National Park Travel With Khaas copyright

National Park Travel With Khaas






अगर आप उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए है।उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए Gujarati Samaj ...
24/11/2025

अगर आप उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए है।

उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए Gujarati Samaj Dharamshala एक किफायती और साफ जगह है जहाँ परिवार, ग्रुप और अकेले यात्री आराम से ठहर सकते हैं। यहाँ 2 बेड और 4 बेड दोनों तरह के AC और नॉन AC कमरे मिलते हैं।

2 बेड नॉन AC कमरा उन यात्रियों के लिए ठीक है जो बजट में रहना चाहते हैं। डबल बेड बाथरूम के साथ मिलता है। कमरे की शुरुआती कीमत 700 रुपये है।

अगर आप थोड़ी अधिक सुविधा चाहते हैं तो 2 बेड AC रूम है। इसमें डबल बेड के साथ टीवी मिलती है। इस कमरे की शुरुआत 1000 रुपये से होती है।

परिवार या ग्रुप के लिए 4 बेड नॉन AC कमरा काफ़ी अच्छा रहता है। इस कमरे में 2 डबल बेड, बाथरूम के साथ मिलता है।
यह कमरा 4 लोगों के लिए आरामदायक होता है और इसकी शुरुआती कीमत 950 रुपये है।

अगर आप पूरे परिवार के साथ अधिक आराम चाहते हैं तो 4 बेड AC कमरा सबसे अच्छा है। इसमें 2 डबल बेड, टीवी की सुविधा मिलती है। इस कमरे की कीमत 1800 रुपये से शुरू होती है। सभी कमरे ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर उपलब्ध हैं।

धर्मशाला में भोजन की सुविधा, गर्म पानी, सीसीटीवी सुरक्षा, साफ पीने का पानी, लिफ्ट, जुड़ा हुआ शौचालय और जरूरत होने पर अतिरिक्त गद्दा भी मिलता है। चेक इन सुबह 9 बजे होता है और चेक आउट सुबह 8 बजे, जो यात्रियों के समय के अनुसार सुविधाजनक रहता है।

धर्मशाला उज्जैन बस स्टैंड से 1.9 किमी, उज्जैन रेलवे स्टेशन से 1.1 किमी हैं।
आसपास घूमने की मुख्य जगहों में श्री महाकालेश्वर मंदिर 1 किमी, राम घाट 1.3 किमी, हड़सिद्धि माता मंदिर 1.6 किमी, जंतर मंतर 2.6 किमी, मंगलनाथ मंदिर 3.4 किमी और काल भैरव मंदिर 4.2 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

पता- Gujarati Society, Tilak Marg, New Road District Cooperative Central Bank के सामने
उज्जैन।
धर्मशाला की बुकिंग आप yatradham Prince Travels की वेबसाइट से कर सकते हैं।

04/10/2025
Monsoon Magic in Matheran – महाराष्ट्र का एक गाड़ी-मुक्त हिल स्टेशन।बारिश की हल्की बूंदें, बादलों की चादर और हरियाली से ...
30/06/2025

Monsoon Magic in Matheran – महाराष्ट्र का एक गाड़ी-मुक्त हिल स्टेशन।

बारिश की हल्की बूंदें, बादलों की चादर और हरियाली से ढकी वादियाँ... माथेरान मानसून में किसी सपने जैसी लगती है!

🚆 कैसे पहुंचे?

👉 नजदीकी रेलवे स्टेशन:
नेरल (Neral)

👉 नेरल से माथेरान तक की 8 किमी की यात्रा आप टॉय ट्रेन से या फिर टैक्सी और ट्रैकिंग करके तय कर सकते हैं।

👉 माथेरान में गाड़ियों की अनुमति नहीं है। – यहां पैदल, घोड़े या हाथ खींचने वाली गाड़ियों से ही घूमा जाता है।

🌿 क्या-क्या देखें मानसून में?

✅ लुइसा पॉइंट –
बादलों में खो जाने वाला नज़ारा

✅ एको पॉइंट –
गूंजती हुई आवाज़ और गहरी घाटियाँ

✅ चरणी रोड –
झरनों और जंगलों से भरा शांत रास्ता

✅ पनोरमा पॉइंट –
सनराइज़ और बादलों के दृश्य के लिए बेस्ट

✅ पिसरनाथ मंदिर –
एक प्राचीन धार्मिक स्थान

🏡 रुकने की जगह:

माथेरान में कई बजट और मिड-रेंज होटल, रिसॉर्ट और ब्रिटिश-स्टाइल कॉटेज उपलब्ध हैं।
मानसून ऑफ-सीजन होने के कारण रेट भी सस्ते मिलते हैं।

📅 Best Time:

जून से सितंबर तक –
जब हरियाली सबसे घनी होती है और झरने पूरे जोश में बहते हैं।

📵 नो व्हीकल ज़ोन:

यहां किसी भी तरह की मोटर गाड़ी नहीं चलती इसलिए हवा एकदम साफ और शांति भरपूर होती है।

Monsoon में एक ऐसी ट्रिप चाहिए जहाँ शांति, हरियाली और रोमांच तीनों मिले तो माथेरान आपका जवाब है!

अगर आप बुकिंग करना चाहते है इस बेहतरीन हिल स्टेशन की तो दिए हुए नंबर पर कॉल करे
9977003311

21/05/2025

उत्तराखंड के 2 टूर प्लान बता रहा हूं... कहीं पर नोट करके रख लेना... वैसे तो पूरा उत्तराखंड ही घूमने लायक है और यहां अनगिनत टूर प्लान बन सकते हैं... लेकिन अभी के लिए 2 प्लान ले लो... बाकी की चर्चा बाद में कभी कर लेंगे...

दिल्ली से शुरू करो और पहुंच जाओ सीधे जिम कार्बेट... बढ़िया रिसोर्ट बुक करो और शाम को रिसोर्ट में ही रिलैक्स करो... या आसपास कहीं टहलने निकल जाओ... या कोई बर्डवाचिंग गाइड हायर कर लो और 2-3 घंटे तक बर्डवाचिंग करो...

दूसरे दिन सुबह वाली सफारी कर लो... अब तो कार्बेट में मजा ये है कि मानसून में भी कुछ जोन खुले रहते हैं... अगर कुछ भी ना हो, सफारी अवेलेबल ना हो, कोई जोन भी ना खुला हो, तो सीताबनी की तरफ निकल जाओ... एक-दो रूट और भी हैं, कोई पूछेगा तो बता देंगे... फिर सफारी करने के बाद कौसानी के लिए चल पड़ो... रास्ते में रानीखेत पड़ेगा... थोड़ी देर रुको और आगे कौसानी की तरफ बढ़ जाओ... रानीखेत भी अच्छी जगह है, लेकिन मुझे पर्सनली कौसानी ज्यादा पसंद है... बाद में जब आप और अच्छे घुमक्कड़ बन जाओगे, तो आपको द्वाराहाट और सोमेश्वर वैली को एक्सप्लोर करने को कहूंगा... लेकिन फिलहाल आप कौसानी पहुंचो... दो दिन खत्म हो गए...

तीसरे दिन रुको कौसानी में ही... दो दिन से ट्रैवल कर रहे थे, एकाध दिन रुकना भी चाहिए... हमेशा पॉइंट और स्थान नहीं कवर किए जाते... ठहरना भी होता है... रिलैक्स भी करना होता है... गांव में निकल जाओ, टी गार्डन में निकल जाओ... रुद्रधारी वाटरफाल की तरफ चले जाओ... पिननाथ का ट्रैक कर आओ... ट्रैक नहीं करना, तो बैजनाथ घूम आओ... नहीं तो अपने होटल के लॉन में मस्त बैठकर हिमालय को देखो... एकदम सामने त्रिशूल चोटी दिखती है... शाम को सनसेट के समय त्रिशूल का जो कलर होता है, उसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलनी मुश्किल है...

चौथे दिन कौसानी से कसार देवी चले जाओ... नाम आपको ऐसा ही लग रहा होगा... लेकिन मैं बता रहा हूं ना??... मेरे कहे में चलोगे, फायदे में रहोगे... अल्मोड़ा के पास है कसार देवी... रास्ते में कटारमल का सूर्य मंदिर देख लो... हिस्टोरिकल और बहुत पुराना सूर्य मंदिर है... फिर अल्मोड़ा से होते हुए कसार देवी... अल्मोड़ा से बाल मिठाई लेना मत भूलना... आपके साथ कोई शुगर का मरीज हो, तो उससे बोलना कि नीरज भाई ने कहा था... और बाल मिठाई भी बाल वाली लेनी है... लोग खाली चॉकलेट वाली लेकर खुश हो जाते हैं... कि हमने अल्मोड़े की बाल मिठाई ले ली... अबे, बाल तो हैई नी, तो बाल मिठाई कैसी??...

खैर, कसार देवी पहुंचो... शाम को कसार देवी मंदिर से सनसेट देखो... सनसेट के बाद थोड़ी देर और रुक जाओ, तो अल्मोड़ा शहर की जगमग लाइटें दिखेंगी... आपके मुंह से निकलेगा - वाह नीरज वाह... अगर ऐसा न निकले, तो आपका मुंह है, जबरदस्ती निकलवाओ...

अगले दिन कसार देवी ही रुके रहो... आप कहोगे कि क्या करेंगे पूरे दिन??... वो भी अनजान सी छोटी सी जगह पर... भाई, मैं हूं ना... बता रहा हूं... एकदम फ्री... सुबह गर्म पानी से नहाकर एकदम बाबूजी बनकर गोलू देवता चले जाओ... न्याय के देवता हैं, बड़ी मान्यता है... यहां देवता को चिट्ठी लिखते हैं, घंटी बांधते हैं... यहां पर चाय-पकौड़ी खा लो और फिर आगे जागेश्वर चले जाओ... शिवजी का बड़ा प्राचीन और शानदार मंदिर है... यहां रेस्टोरेंटों में बढ़िया खाना मिलता है, तो लंच भी यहीं पर कर लो...

यहां से वापस चलो और थोड़ा सा डी-टूर लेकर वृद्ध जागेश्वर चले जाओ... फिर वापस कसार देवी अपने होटल में जाकर थोड़ा आराम कर लो... शाम को बिनसर सेंचुरी में चले जाना... घना जंगल है, आपको अच्छा लगेगा... बिनसर में एक जगह गाड़ी आपको उतार देगी... यहां से एक किमी का आसान ट्रैक है... देवदार और बुरांश के जंगलों से होते हुए... यह बर्डवाचिंग के लिए फेमस है... यहां आपको गाइड भी मिल जाएंगे... जंगल में जाने से डर लगता हो या बर्डवाचिंग का शौक हो, तो गाइड कर लेना... आपका भाग्य अच्छा हुआ, तो आपको तेंदुआ, काला भालू और बार्किंग डीयर आदि भी दिख सकते हैं... यहां सनसेट करके वापस अपने होटल आ जाओ...

छठे दिन होटल से चेक-आउट करो और निकल जाओ भीमताल की तरफ... हम नैनीताल की बात नहीं करते, हमेशा भीमताल की बात करते हैं... उत्तराखंड की सबसे बड़ी झील है... नैनीताल से भी बड़ी... तो भीमताल या नौकुचियाताल एरिये में रुक जाओ... बढ़िया होटल और होमस्टे मिलते हैं... जब आप कसार देवी से भीमताल आओगे, तो रास्ते में बाबा नीम करोली जी का मंदिर मिलेगा... कैंची धाम... बाबाजी के दर्शन कर लो... शाम को झील के किनारे टहल लो...

अगले दिन भी यहीं रुको... भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल झीलों को एक्सप्लोर करो... इधर ही पैराग्लाइडिंग भी होती है... झीलों में बोटिंग होती है... और अगर नैनीताल जाने का मन करे, तो ज्यादा दूर नहीं है... चले जाओ... कुल मिलाकर आज का दिन ‘लेक टूर’ के नाम रहेगा...

और लास्ट दिन होटल से चेक-आउट करो और अपने घर जाओ... भीमताल से दिल्ली 300 किमी है, 8-10 घंटे लगेंगे... काठगोदाम से फोर-लेन सड़क मिल जाएगी... शाम तक दिल्ली...

यह हमारा यानी Travel King का एक जबरदस्त टूर प्लान है... हर महीने दिल्ली से टूर स्टार्ट होता है... 7 नाइट 8 दिन... अभी हमने इसका ज्यादा प्रचार नहीं किया है, वीडियो भी नहीं बनाई है... दो-चार महीने में जब इस पूरे टूर की वीडियो बनाऊंगा, तो आपके मुंह से निकलेगा - वाह नीरज वाह... अगर न निकले, तो आपका मुंह है, जबरदस्ती निकालना...

यह टूर चूंकि संडे टू संडे 8 दिन का है, तो इसी का एक छोटा पैकेट भी है... सिर्फ 4 रात 5 दिन का... दिल्ली से दिल्ली... इसमें 2 रात भीमताल रुकते हैं और ‘लेक टूर’ करते हैं... और 2 रात उधर कसार देवी रुकते हैं और जागेश्वर, बिनसर की विजिट करते हैं... यह टूर भी हर महीने जाता है... यह भी फेमस नहीं है, लेकिन यह टूर भी एक दिन अच्छा फेमस होगा...

अभी आप इन दोनों टूरों की समीक्षा कर सकते हो... और कमेंट करके अपने आइडिये बता सकते हो... इनमें जंगल भी है, सफारी भी है, हिल स्टेशन भी है, हिमालयन व्यू भी है, वाकिंग भी है, लेक भी है और मंदिर भी हैं...

फोटो कौसानी का है... सामने नीचे गरुड-बैजनाथ घाटी दिख रही है और ऊपर लेफ्ट में त्रिशूल चोटी दिख रही है...

Address

306 Hindustan Hose , Gold Coin Plaza
Indore
452001

Telephone

9977003311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prince Travels posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prince Travels:

Share