Shandilya Saurav Kumar

Directions

Shandilya Saurav Kumar Saurav Kumar Shandilya - Journalist and Social Activist from Bihar & Jharkhand

क‍िसान मांगीलाल ने अपनी जमीन बेची तो उन्‍हें 5 लाख रुपए म‍िले. क‍िसान को डर था क‍ि अगर घर में पैसे रखे तो चोरी हो जाएंगे...
10/08/2026

क‍िसान मांगीलाल ने अपनी जमीन बेची तो उन्‍हें 5 लाख रुपए म‍िले. क‍िसान को डर था क‍ि अगर घर में पैसे रखे तो चोरी हो जाएंगे, या बेटे खर्च कर देंगे.

इसल‍िए क‍िसान ने अपने खेत में गड्ढा खोदकर 5 लाख रुपए छिपा द‍िए. इस बारे में परिवार को भी नहीं बताया.

कुछ समय बाद जब एक कमरा बनाने के लिए पैसों की जरूरत हुई तो उन पैसों को बाहर निकालने का सोचा.

लेक‍िन तब तक क‍िसान यह भूल चुके थे क‍ि पैसा कहां गड़ा है. काफी दिनों तक खेत में जगह-जगह पैसे ढूंढे, लेकिन पैसे नहीं मिले.

फ‍िर बरसात में खेत की बुवाई का काम शुरू हुआ. उसी दौरान पैसों की थैली बाहर आ गई.

इस थैली को खोलकर देखा तो क‍िसान के होश उड़ गए. थैली में रखे 500-500 के नोट को दीमक खा चुके थे. अब सि‍र्फ नोटों के कुछ टुकड़े बचे थे.

मेरे आग्रह पर बड़हिया स्टेशन पर 03029/03030 हावड़ा–राजगीर(नटेसर) एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव आशुतोष कुमार जी के सहयोग से स...
08/08/2026

मेरे आग्रह पर बड़हिया स्टेशन पर 03029/03030 हावड़ा–राजगीर(नटेसर) एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव आशुतोष कुमार जी के सहयोग से स्वीकृत हुआ है। यह क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत प्रसन्नता और सुविधा का विषय है। ज्ञात हो कि कोरोना काल के दौरान इस हावड़ा–राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। इस ट्रेन को पुनः चलाने की माँग को लेकर आशुतोष कुमार जी ने रेलवे बोर्ड के मेंबर (परिचालन एवं व्यवसायिक विकास) डॉ. मनोज कुमार सिंह जी से मुलाकात कर इस विषय को प्रमुखता से उठाया था।

विगत दिनों जोनल रेलवे द्वारा इस ट्रेन के परिचालन का अंतिम प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें बड़हिया रेलवे स्टेशन एवं अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर ठहराव का प्रावधान नहीं था। बड़हिया में ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए मैंने आशुतोष जी से आग्रह किया था। वहीं, अशोकधाम में ठहराव के लिए अशोकधाम समिति के मनोरंजन कुमार जी ने उनसे माँग की थी। हमारे आग्रह को गंभीरता से लेते हुए आशुतोष जी ने आज सुबह रेलवे कार्यालय बंद होने के बावजूद पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक एवं रेलवे के वरीय पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत और बड़हिया एवं अशोकधाम दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति सुनिश्चित कराई।

आने वाले दिनों में यह ट्रेन रेगुलर/स्थायी ट्रेन के रूप में देखने मिलेगी। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आशुतोष कुमार जी का हृदय से आभार।

माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डॉo दिलीप जायसवाल जी के देवघर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा...
01/08/2026

माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डॉo दिलीप जायसवाल जी के देवघर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा आज श्रावणी मेला शुभारंभ होने के पावन अवसर पर उन्हें बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकिनाथ का चित्र भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।

मेरे आग्रह पर ट्रेन नं 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर TOD स्पेशल का बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव, आशुतोष दा के सहयोग से स्व...
29/07/2026

मेरे आग्रह पर ट्रेन नं 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर TOD स्पेशल का बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव, आशुतोष दा के सहयोग से स्वीकृत हो गया है। पूर्व मध्य रेल की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM) श्रीमती इंदू दूबे जी से मुलाकात कर आशुतोष जी ने इस महत्वपूर्ण मांग को अविलंब स्वीकृति दिलाई है। वहीं मनकठा स्टेशन पर भी इस ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति मिली है। इसके लिए प्रयासरत अवध बिहारी पाण्डेय जी के प्रयासों को भी सफलता मिली है। इसके साथ ही साजिश के तहत आसनसोल-गोरखपुर ट्रेन का उचित स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिए जाने की साजिश भी नाकाम हुई।

मुलाकात के दौरान आशुतोष जी ने जसीडीह–जमालपुर सीधी एकीकृत मेमू ट्रेन सेवा के प्रस्ताव को भी रखा। जिस पर प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ने सहमति देते हुए अधिसूचना जारी करने के लिए पूर्व रेलवे को भेज दिया है। इसके अलावा बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस का किऊल स्टेशन पर ठहराव के प्रस्ताव को भी स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

ट्रेन संख्या 22947/22948 सूरत–भागलपुर एक्सप्रेस तथा 14003/14004 नई दिल्ली–मालदह एक्सप्रेस को पटना से किऊल के बीच स्पीड-अप करने के आशुतोष जी के प्रस्ताव पर भी PCOM ने सहमति प्रदान कर कार्यवाही के लिए भेज दिया है। यात्रियों के लिए एक और सुखद समाचार यह है कि अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही 3 मेमू ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जाएगा।

माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री दिलीप कुमार जायसवाल जी के देवघर आगमन पर सहृदय मुलाकात।
29/06/2026

माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री दिलीप कुमार जायसवाल जी के देवघर आगमन पर सहृदय मुलाकात।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के बिहार दौरे पर बड़े भाई आशुतोष कुमार जी ने पटना में रेलमंत्री जी का स्वागत किया तथा 12393...
20/06/2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के बिहार दौरे पर बड़े भाई आशुतोष कुमार जी ने पटना में रेलमंत्री जी का स्वागत किया तथा 12393/12394 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का एक्सटेंशन भागलपुर तक करने की मांग रखी। इससे लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर जिले के लाखों यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी। अश्विनी वैष्णव जी ने गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने का निदेश दिया है। वहीं रेल मंत्रालय द्वारा एक नई ट्रेन अहमदाबाद से पटना 'अमृत भारत एक्सप्रेस' का परिचालन होने वाला है। आशुतोष जी के आग्रह पर अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को भागलपुर तक विस्तार करने की तकनिकी सहमति दे दी गई है तथा इसका ठहराव किऊल रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है।

प्रिय मित्र, भाई निर्भय भारद्वाज जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और अंनत शुभकामनाएं। महादेव की कृपा से आप सफलता की ऊंचाइय...
04/06/2026

प्रिय मित्र, भाई निर्भय भारद्वाज जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और अंनत शुभकामनाएं। महादेव की कृपा से आप सफलता की ऊंचाइयों को छुएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं। 💐

हमारे स्थानीय विधायक एवं बिहार के कृषि मंत्री सह पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा जी के देवघर आगमन पर आतिथ्य का अवस...
25/05/2026

हमारे स्थानीय विधायक एवं बिहार के कृषि मंत्री सह पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा जी के देवघर आगमन पर आतिथ्य का अवसर मिला। यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन को आत्मसात करते हुए सिन्हा जी ने दर्जनों गाड़ियों के काफिले को त्याग सामान्य यात्री की तरह पाटलीपुत्र जैसी साधारण ट्रेन से सफर तय कर देवघर पहुँचना पसंद किया।

Address

Lakhisarai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shandilya Saurav Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share