RTO NOIDA

RTO NOIDA Government service , public sector ,

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) | RTO Noida | UP TRANSPORT NOIDA

#गौतमबुद्धनगर #नोएडा

17/02/2026
प्रेस नोटजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं Zero Fatality District कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्नब्ल...
17/02/2026

प्रेस नोट

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं Zero Fatality District कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न

ब्लैक स्पॉट सुधार, 4E मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिये गये निर्देश

गौतम बुद्ध नगर 17 फरवरी, 2026

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैकल्टी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025 तक जनपद में चिन्हित 152 क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स, 35 सड़क दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सड़क अभियान्त्रिकी उपाय स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से स्थापित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा, प्रवर्तन, अभियान्त्रिकी एवं आपातकालीन देखभाल अर्थात ‘4E मॉडल’ के समन्वित क्रियान्वयन से ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप जिला सड़क सुरक्षा कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पैनल अस्पतालों में 1.5 लाख रूपए तक की संचालित कैशलेस उपचार योजना की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके। विद्यालय वाहनों की सुरक्षा के संबंध में सघन फिटनेस जांच अभियान चलाने, सीसीटीवी एवं जीपीएस की अनिवार्य उपलब्धता, प्रशिक्षित चालक एवं सहायक स्टाफ की तैनाती तथा चालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Zero Fatality District (ZFD) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न लोकेशन कैटेगरी के निरीक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया को गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में 02 Critical Corridor का संयुक्त निरीक्षण संबंधित Road Owning Agency, Health, Transport एवं Police विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि 152 Critical Crash Prone Locations का निरीक्षण केवल संबंधित Road Owning Agencies द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 15 Traffic Violation Locations का संयुक्त निरीक्षण Police एवं Transport Department द्वारा, 09 Critical Police Stations का निरीक्षण Police Department द्वारा तथा 1 ऐसे स्थान जहां एंबुलेंस हैंडओवर में 60 मिनट से अधिक विलंब दर्ज हुआ है, उनका निरीक्षण Health Department द्वारा किया जाएगा। निर्देशित किया गया कि प्रत्येक श्रेणी की लोकेशन का आकलन पृथक रूप से किया जाना अनिवार्य होगा तथा इसके लिए जनपद के ZFD Action Plan का संदर्भ लिया जाएगा। निरीक्षण की योजना Dashboard पर उपलब्ध Map Location के आधार पर तैयार की जाएगी और ऑनलाइन फॉर्म केवल वास्तविक स्थल निरीक्षण पूर्ण होने के पश्चात ही भरा जाएगा। भरे हुए प्रपत्र की स्कैन की गई सॉफ्ट कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा, क्योंकि प्रत्येक ऑनलाइन प्रविष्टि की राज्य स्तरीय टीम द्वारा जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ZFD कार्यक्रम से संबंधित समस्त कार्यवाही दिनांक 25.02.2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए तथा सभी विभाग निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
बैठक में ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से कहा कि ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों में तेजी लाये तथा पूर्व में चिन्हित दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है और विभागीय समन्वय, तकनीकी सुधार तथा जनसहभागिता से ही जनपद को Zero Fatality District के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी रूप से अग्रसर किया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण बैठक का सफल संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ उदित नारायण पांडेय द्वारा किया गया।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा सुमित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकम सिंह, एवं संबंधित विभाग अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

मा ० सांसद लोक सभा गौतमबुद्ध नगर डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में  सांसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परि...
28/01/2026

मा ० सांसद लोक सभा गौतमबुद्ध नगर डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में सांसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

नोएडा जिले में ब्लैक स्पॉट के साथ ब्लाइंड स्पॉट भी होंगे चिन्हित।
28/01/2026

नोएडा जिले में ब्लैक स्पॉट के साथ ब्लाइंड स्पॉट भी होंगे चिन्हित।

आम जनता में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में बनेगा  ...
28/01/2026

आम जनता में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में बनेगा ट्रैफिक पार्क।

27/01/2026

माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा की गौतम बुद्ध नगरवासियों से अपील – सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करें |

During a special inspection campaign of school vehicles in Noida, deficiencies were found in 17 vehicles.
26/01/2026

During a special inspection campaign of school vehicles in Noida, deficiencies were found in 17 vehicles.

Transport department takes strict action on the safety of school vehicles
23/01/2026

Transport department takes strict action on the safety of school vehicles

सड़क सुरक्षा माह  के अंतर्गत  पुलिस आयुक्त के निर्देश  में पुलिस उपयुक्त  यातायात के अध्यक्षता में बस एसोसिएशन एवं अन्य ...
10/01/2026

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस आयुक्त के निर्देश में पुलिस उपयुक्त यातायात के अध्यक्षता में बस एसोसिएशन एवं अन्य के साथ यातायात नियमों का पालन करने हेतु बैठक।

“नो हेल्मेट - नो फ्यूल” योजना वाकई जीवन का महामंत्र है!“हेल्मेट पहले, ईंधन बाद में – क्योंकि आपकी जिंदगी अनमोल है!”“नो ह...
09/01/2026

“नो हेल्मेट - नो फ्यूल” योजना वाकई जीवन का महामंत्र है!
“हेल्मेट पहले, ईंधन बाद में – क्योंकि आपकी जिंदगी अनमोल है!”

“नो हेल्मेट, नो फ्यूल: यह दंड नहीं, जीवन रक्षा का संकल्प है।”

“सिर पर हेल्मेट नहीं, तो पेट्रोल पंप पर स्वागत नहीं – अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हेल्मेट अपनाएं!”

एक छोटी लापरवाही सिर पर, पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है, इसलिये
फैशन छोड़ो, सुरक्षा अपनाओ – हेल्मेट लगाओ, जिंदगी बचाओ।

कृपया हेल्मेट पहनने की आदत डालें, क्योंकि एक पल की असावधानी जीवनभर का शोक बन सकती है!
डा उदित नारायण पाण्डेय
Arto E Noida

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विकास भवन में आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्नगौतम बुद्ध नगर/नोएडा, 09 जनवरी 2026: र...
09/01/2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विकास भवन में आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

गौतम बुद्ध नगर/नोएडा, 09 जनवरी 2026: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने की, जबकि उप पुलिस आयुक्त (यातायात) डॉ. प्रवीण रंजन सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया।बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सचिवों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके सख्त अनुपालन पर बल दिया गया। चर्चा में ग्राम सभा चौपालों एवं आशा बहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय ने हिट एंड रन मामलों, कैशलेस ट्रीटमेंट योजना (जिसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को एक सप्ताह तक 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है) तथा राहगीर योजना (दुर्घटना में सहायता करने वाले राहगीरों को रु 25000 प्रोत्साहन एवं पुरस्कार प्रदान करने हेतु) की विस्तार से जानकारी साझा की।कार्यक्रम में 70 से अधिक अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिससे सड़क सुरक्षा अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। सभी ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करें तथा ओवर स्पीडिंग से बचें। ग्राम सभा चौपालों के माध्यम से जागरूकता फैलाएं, ताकि हमारा जिला दुर्घटना मुक्त बने।”
उप पुलिस आयुक्त (यातायात) डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि“यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा है। सभी नागरिक हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, मोबाइल का उपयोग ड्राइविंग के दौरान न करें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन जन सहयोग के बिना पूर्ण सफलता संभव नहीं। सड़क सुरक्षा हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।”

एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय ने कहा कि“हिट एंड रन जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें। दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता करें, क्योंकि कैशलेस ट्रीटमेंट योजना से पीड़ित को त्वरित इलाज मिलेगा तथा राहगीर योजना के तहत सहायता करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें, ताकि हम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के लक्ष्य ‘सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा’ को साकार कर सकें।”

यह बैठक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जन जागरूकता अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन कर सड़कें सुरक्षित बनाएं तथा अनमोल जीवन की रक्षा करें।

Address

Sector 32
Noida
201301

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RTO NOIDA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share