Aditya Railway

Aditya Railway Railway news ,and news information, update ke liye hamen jarur follow Karen
(1)

11/01/2026

Check

आरा-सासाराम रेलखंड के नोखा और बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल ...
14/12/2025

आरा-सासाराम रेलखंड के नोखा और बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 370 यात्री बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे एक लाख 42 हजार 650 रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई एसीएम राजकिशोर सिंह और बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें इंटरसिटी एक्सप्रेस, विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों और सासाराम-पटना यात्री ट्रेन के डिब्बों में यात्रियों की बारीकी से जांच की गई।

धनबाद डिविजन में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 875 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 5,56,320 रूपए जुर्माना वसू...
14/12/2025

धनबाद डिविजन में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 875 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 5,56,320 रूपए जुर्माना वसूला गया।

आरा-सासाराम रेलखंड के नोखा और बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले शुक्रवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया इस दौरान कुल 37...
12/12/2025

आरा-सासाराम रेलखंड के नोखा और बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले शुक्रवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया इस दौरान कुल 370 यात्री बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे एक लाख 42 हजार 650 रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई एसीएम राजकिशोर सिंह और बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें इंटरसिटी एक्सप्रेस, विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों और सासाराम-पटना यात्री ट्रेन के डिब्बों में यात्रियों की बारीकी से जांच की गई।

02309,10 पटना-आनंद विहार(दिल्ली ) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की फेरो में बढ़ोतरी ...▪️गाड़ी संख्या 02309 पटना से 10, ...
09/12/2025

02309,10 पटना-आनंद विहार(दिल्ली ) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की फेरो में बढ़ोतरी ...

▪️गाड़ी संख्या 02309 पटना से 10, 12 और 14 दिसंबर 25 को रात्रि 20:30 बजे प्रस्थान करेगी

▪️गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार से 11, 13 और 15 दिसंबर 25 को रात्रि 19:00 बजे प्रस्थान करेगी

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पटना साहिब स्टेशन दिनांक 19.12.2025 से 02.01.2026 तक 19 जोड़...
07/12/2025

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पटना साहिब स्टेशन दिनांक 19.12.2025 से 02.01.2026 तक 19 जोड़ी ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा.

1- 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस
14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस

2- 13241 बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
13242 राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस

3:- 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस
12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस

4- 22948 भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22947 सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

5- 12545 रक्सौल-मुम्बई LTT कर्मभूमि एक्सप्रेस
12546 मुम्बई LTT-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस

6- 12577 दरभंगा-मैसूर बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12578 मैसूर-दरभंगा बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

7- 18449 पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस
18450 पटना-पुरी बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस

8- 12315 कोलकाता-उदयपुर अनन्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12316 उदयपुर-कोलकाता अनन्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस

9- 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस

10- 12361 आसनसोल-मुम्बई CSMT सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12362 मुम्बई CSMT-आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

11- 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा सुपरफास्ट एक्सप्रेस

12- 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस
13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस

13- 13229 गोड्डा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
13230 राजेंद्रनगर-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस

14- 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस
22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस

15- 22213 शालीमार-पटना दूरंतो SF एक्सप्रेस
22214 पटना-शालीमार दूरंतो SF एक्सप्रेस

16- 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12328 देहरादून-हावड़ा उपासना सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

17- 15635 ओखा-गुवाहाटी द्वारिका एक्सप्रेस
15636 गुवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस

18- 12435 जयनगर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस
12436 आनंद विहार-जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस

19- 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस
13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस

सहारनपुर-लखनऊ वन्दे भारत एक्सप्रेस अब सहारनपुर से गोमतीनगर तक चलेगी, इसके साथ ही समय-सारणी में परिवर्तन किया जायेगा।👉 10...
07/12/2025

सहारनपुर-लखनऊ वन्दे भारत एक्सप्रेस अब सहारनपुर से गोमतीनगर तक चलेगी, इसके साथ ही समय-सारणी में परिवर्तन किया जायेगा।

👉 10 दिसंबर 2025 से गाड़ी संख्या 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वन्दे भारत एक्सप्रेस सुबह 05:05 बजे सहारनपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी

👉 09 दिसंबर 2025 से गाड़ी संख्या 26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस दोपहर 03:10 बजे गोमतीनगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी

👉 ठहराव- डालीगंज जं, सीतापुर जं, शाहजहांपुर जं, बरेली जं, मुरादाबाद जं, नजीबाबाद, रूड़की

टनकपुर-नांदेड़-टनकपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी,  परिचालन की तिथि जल्द निर्धारित की जायेगी।👉गाड़ी संख्या 17631 नांदेड़-टन...
07/12/2025

टनकपुर-नांदेड़-टनकपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी, परिचालन की तिथि जल्द निर्धारित की जायेगी।

👉गाड़ी संख्या 17631 नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात्रि 11:40 बजे नांदेड़ स्टेशन से

👉 गाड़ी संख्या 17632 टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 09:00 बजे टनकपुर स्टेशन से

👉 ठहराव- पुर्णा जं, बसमत, हिंगोली, वसीम, अकोला जं, मलकापुर, खंडवा जं, इटारसी जं, रानी कमलापति, बीना जं, ललितपुर, झांसी जं, ग्वालियर जं, धोलपुर जं, आगरा कैंट, मथुरा जं, कासगंज जं, बदायूं, बरेली जं, इज्जतनगर, पीलीभीत जं

👉 कोच - जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी,

15083,84 छपरा फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का फेफना(बलिया जिला, वाराणसी डिविजन ) रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा तिथि जल्द निर्...
05/12/2025

15083,84 छपरा फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का फेफना(बलिया जिला, वाराणसी डिविजन ) रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा तिथि जल्द निर्धारित होगी

पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर के रास्ते बाराबंकी से छपरा तक (425 किमी) तीसरी रेल लाइन बिछेगी। चौथी लाइन बिछाने के लिए भी ...
04/12/2025

पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर के रास्ते बाराबंकी से छपरा तक (425 किमी) तीसरी रेल लाइन बिछेगी। चौथी लाइन बिछाने के लिए भी तैयारी चल रही है। जगह-जगह निर्माण और सर्वे कार्य चल रहा है। इसीक्रम में घाघरा घाट-बुढ़वल तक तीसरी लाइन निर्माण पूरा हो चुका है, जिसमें घाघरा नदी पर महत्वपूर्ण पुल का निर्माण शामिल हैं। पूर्ण कर रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्व सर्किल पांच दिसंबर को इस नई तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल करेंगे। इसके बाद इस लाइन पर भी ट्रेनें चलने लगेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे में मल्टीट्रैकिंग का कार्य तीव्र गति से चल रहा है मल्टीट्रैकिंग से लाइन क्षमता में वृद्धि होने से गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा।
इसी क्रम में छपरा ग्रामीण-बाराबंकी मुख्य रेल मार्ग पर तीसरी लाइन निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में अभी तक छपरा ग्रामीण-छपरा एवं कुसम्ही डोमिनगढ़ रेल खण्डों पर तीसरी लाइन कमीशन हो चुकी है। गोंडा-बुढ़वल (61.72 किमी) तीसरी लाइन निर्माण के अंतर्गत गोंडा कचहरी घाघरा घाट (45.42 किमी) तीसरी लाइन कमीशन हो चुकी है। इसके अगले चरण में इससे लाइन क्षमता में वृद्धि होने से गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप अधिक गाड़ियों का संचलन किया जा सकेगा। गोण्डा बुढ़वल तीसरी लाइन निर्माण परियोजना को पूरा करने में 1117 करोड़ रुपये की लागत आएगी

बापूधाम मोतिहारी-सीतामढ़ी वाया शिवहर नई रेल लाइन परियोजना, जिसका सपना शिवहर और सीतामढ़ी के लोगों ने करीब 20 साल पहले देख...
04/12/2025

बापूधाम मोतिहारी-सीतामढ़ी वाया शिवहर नई रेल लाइन परियोजना, जिसका सपना शिवहर और सीतामढ़ी के लोगों ने करीब 20 साल पहले देखा था, पैसे के अभाव में अधर में लटक गया है। सरकार और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, बजट की कमी एवं भूमि अधिग्रहण में जटिलताओं के कारण जनता की यह बहुप्रतीक्षित योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। वर्ष 2006-07 में स्वीकृत यह रेलवे लाइन परियोजना आजादी के 78 साल बाद भी शिवहर जिले को रेल सुविधा से जोड़ने का सपना पूरा नाहीं कर पा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्र द्वारा रेल मंत्रालय से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में बड़े स्तर पर लापरवाही और वित्तीय असमानता उजागर हुई। रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे लाइन के लिए भूमि अर्जन की स्वीकृत राशि 2.66 अरब रुपये थी, परंतु रेलवे मंत्रालय ने इसके बदले सिर्फ 1.27 करोड़ रुपये आवंटित किए। यह राशि भी अब खर्च हो चुकी है। इतनी कम राशि में विशाल रेल परियोजना के लिए भू-अर्जन होना संभव नहीं था। रेल मंत्रालय ने अतिरिक्त राशि नहीं भेजी है, जिससे भूमि अधिग्रहण का काम रुक गया है। प्रभारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रभात कुमार ने साफ तौर पर बताया कि अब तक 78,857 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर रैयतों को 83 करोड़ 82 लाख 94 हजार 654 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, अभी 18,458 एकड़ भूमि का भुगतान बाकी है, जो धनराशि के अभाव में लंबित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक रेलवे मंत्रालय से बाकी राशि नहीं मिलती, रैयतों को भुगतान और भूमि अधिग्रहण का कार्य आगे नहीं बढ़ सकता। भूमि अधिग्रहण की यह स्थिति साफ तौर पर दिखाती है कि परियोजना कुल जमीन का केवल 22 प्रतिशत ही कवर कर पायी है।

राजनीतिक उपेक्षा से परियोजना पर ग्रहण, लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोग इस मामले में जनप्रतिनिधियों के रवैए पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि रेलवे लाइन का शिलान्यास तो बड़े समारोह में कर दिया गया, लेकिन इसके बाद न तो सांसदों और न ही विधायकों ने परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में कोई गंभीर पहल की। आरटीआई से मिली जानकारी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बजट और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर प्रयासों की कमी है, जिसके कारण परियोजना वर्षों से ठप पड़ी है।

शिवहर अब भी रेल सेवा से महरूम मोतिहारी जाना भी होगा आसान

शिवहर जिला न केवल बिहार बल्कि देश के पिछड़े जिलों में एक है। यहां उद्योग-धंधा नगण्य है। बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं। लेकिन जिले में एक भी रेलवे स्टेशन नहीं होने के कारण लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए 25 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी, 55 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर या 60 किलोमीटर दूर बापूधाम मोतिहारी जाना पड़ता है। यह दूरी आम लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है।

शिवहर - सीतामढ़ी -मोतिहारी रेल लाइन में कई स्टेशनों का प्रस्ताव

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित रेल लाइन सीतामढ़ी जंक्शन से शुरू होकर रेवासी, धनकौल, शिवहर, सुगिया कटसरी, पताही, ढाका, चिरैया और गजपुर होते हुए बापूधाम मोतिहारी जंक्शन तक जाएगी। इस मार्ग पर कई क्रॉसिंग और हाल्ट स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2006 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने किया था। रेल बजट में भी इसे शामिल किया गया था, लेकिन उसके बाद से न तो परियोजना की समीक्षा हुई और न ही धरातल पर कोई प्रगति।

22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, दिसंबर में 3, 10, 17, 24, 31 को, जनवरी में 7, 14, 21, 28 को और फरवरी में 4, ...
03/12/2025

22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, दिसंबर में 3, 10, 17, 24, 31 को, जनवरी में 7, 14, 21, 28 को और फरवरी में 4, 11, 18, 25 को बंद रहेगी।

22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, दिसंबर में 4, 11, 18, 25 को, जनवरी में 1, 8, 15, 22, 29 को और फरवरी में 5, 12, 18, 26 को नहीं चलेगी

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aditya Railway posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aditya Railway:

Share