Shandilya Saurav Kumar

Shandilya Saurav Kumar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shandilya Saurav Kumar, Lakhisarai.

1 अप्रैल से जसीडीह से बैद्यनाथधाम के लिए फिर चलेंगी EMU ट्रेनें। ज्ञात हो की 6 महीने पूर्व बैद्यनाथधाम स्टेशन में अंडरपा...
30/03/2025

1 अप्रैल से जसीडीह से बैद्यनाथधाम के लिए फिर चलेंगी EMU ट्रेनें। ज्ञात हो की 6 महीने पूर्व बैद्यनाथधाम स्टेशन में अंडरपास, स्टेशन विकास कार्य और रेल लाईन ऊँचाईकरण को लेकर सारी लोकल सवारी ट्रेनें जसीडीह से बैद्यनाथधाम के लिए बंद कर दी गयी थी। उसे पुनः 1 अप्रैल से चालू किया जा रहा है।

रविवार को रद्द रहेंगी दर्जनों ट्रेन
03/01/2025

रविवार को रद्द रहेंगी दर्जनों ट्रेन

जसीडीह-बैद्यनाथधाम लाइन 4 महीने के लिए होगा बंदजसीडीह बाइपास रेल लाइन निर्माण व देवघर के पास रेल अंडर रेल (आरयूआर) ब्रिज...
16/10/2024

जसीडीह-बैद्यनाथधाम लाइन 4 महीने के लिए होगा बंद

जसीडीह बाइपास रेल लाइन निर्माण व देवघर के पास रेल अंडर रेल (आरयूआर) ब्रिज के निर्माण के लिए 24 अक्टूबर से चार महीनों के लिए जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच सभी मेमू ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द कर दी गयी हैं. इस दौरान 03562 और 03678 बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेनें बैद्यनाथधाम स्टेशन की जगह जसीडीह से संचालित होंगी.

हालांकि इसकी जगह यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 24 अक्टूबर से जसीडीह और देवघर स्टेशन के बीच 6 नयी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. ये ट्रेनें नियमित अंतराल पर जसीडीह और देवघर स्टेशन के बीच चलेंगी। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. बैद्यनाथधाम स्टेशन के विकास के ये कदम न केवल इस ऐतिहासिक स्टेशन को नयी पहचान देगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए भी बेहतर रेल सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

देवघर-सत्संग के बीच 2 सब-वे का हो रहा निर्माण :
कभी बैद्यनाथधाम स्टेशन बाबानगरी की पहचान का प्रमुख केंद्र हुआ करता था, लेकिन समय के साथ इसकी उपेक्षा होती गयी और यह महत्वपूर्ण स्टेशन बंद होने के कगार पर पहुंच गया. इसे फिर से संवारने की दिशा में प्रयास शुरू हुए. अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन के विकास की बात सामने आयी, परंतु योजना का क्रियान्वयन नहीं हो सका. इसके बाद, सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने लगातार लोकसभा में देवघर और बैद्यनाथधाम स्टेशन के विकास के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. उनके प्रयास से सत्संग आरोबी, अंडरपास और वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति मिली. इसके बाद, बैद्यनाथधाम स्टेशन के पुनर्विकास का काम गति पकड़ने लगा. वर्तमान में, बायपास के साथ-साथ दो लो हाइट सब-वे (एलएचएस) निर्माणाधीन हैं. एक पोल नंबर-5 के पास पुरनदाहा में और दूसरा बैद्यनाथधाम के पोल नंबर-6 के पास बनाया जा रहा है. इन दोनों एलएचएस के बनते ही संबंधित रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद कर दिये जायेंगे.

बैद्यनाथधाम स्टेशन पर दूसरा प्लेटफॉर्म बनाने पर विचार :
रेलवे सूत्रों के अनुसार पहले इस स्टेशन पर तीन लाइनें हुआ करती थीं, लेकिन समय के साथ इनमें से दो लाइनें बंद कर दी गयीं. अब इन तीनों लाइनों को फिर से बहाल करने, ट्रैक को दुरुस्त करने और प्लेटफॉर्म के विस्तार पर भी विचार हो रहा है. प्लेटफॉर्म के विस्तार से लंबे समय से प्रतीक्षित 12 बोगियों की जगह 24 बोगियों वाली ट्रेनें इस स्टेशन से संचालित हो सकेंगी. इसके साथ ही, तीसरा प्लेटफॉर्म भी बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है.

जसीडीह-देवघर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का समय :
जसीडीह-देवघर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन जसीडीह स्टेशन से 03:35 बजे, 08:45 बजे, 12:30 बजे, 14:40 बजे, 17:45 बजे और 22:50 बजे खुलकर 03:50 बजे, 09:05 बजे, 12:45 बजे, 15:00 बजे, 18:00 बजे और 23:05 बजे देवघर पहुंचेगी.

वहीं देवघर-जसीडीह पैसेंजर स्पेशल देवघर से 04:00 बजे, 09:30 बजे, 12:55 बजे, 15:50 बजे, 18:25 बजे और 23:30 बजे खुलकर क्रमशः 04:20 बजे, 09:50 बजे, 13:10 बजे, 16:05 बजे, 18:45 बजे और 23:45 बजे जसीडीह पहुंचेगी.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...कल 23 सितम्बर को खुलने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द (कैंसिल)❌कर दिया गया है:-👇💯✅● 13401 भा...
22/09/2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...
कल 23 सितम्बर को खुलने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द (कैंसिल)❌कर दिया गया है:-👇💯✅

● 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
● 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
● 13333 पटना-दुमका एक्सप्रेस।
● 13334 दुमका-पटना एक्सप्रेस।
● 13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
● 13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस।
● 13333 पटना-दुमका एक्सप्रेस।
● 13334 दुमका-पटना एक्सप्रेस।
● 05573 सरायगढ़-देवघर मेमू पैसेंजर।
● 05574 देवघर-सरायगढ़ मेमू पैसेंजर।
● 03633 देवघर-जमालपुर पैसेंजर।
● 03634 जमालपुर-देवघर पैसेंजर।
● 05415 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर।
● 05416 जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर।
● 03405 भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर।
● 03406 जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर।
● 05408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर।
● 05405 रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर।
● 03459 भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर।
● 03460 जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर।

Reason:- जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के सुलतानगंज और रतनपुर स्टेशन के बीच पुल सं. 195 के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने के कारण से

14/08/2024
Big Breaking.. बड़ा रेल हाद'सापश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रंगापानी के पास 13174 अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस...
17/06/2024

Big Breaking.. बड़ा रेल हाद'सा
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रंगापानी के पास 13174 अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस की मालगाड़ी के साथ जोरदार टक्कर।

बड़हिया स्टेशन पर 437 लिखा हुआ यह पत्थर क्या है?
24/05/2024

बड़हिया स्टेशन पर 437 लिखा हुआ यह पत्थर क्या है?

13019/13020 बाघ एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की एक एक्सप्रेस ट्रेन है जो कोलकाता ( हावड़ा ) को उत्तरी भारतीय शहर काठगोदाम ( उत...
21/05/2024

13019/13020 बाघ एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की एक एक्सप्रेस ट्रेन है जो कोलकाता ( हावड़ा ) को उत्तरी भारतीय शहर काठगोदाम ( उत्तराखंड ) से जोड़ती है। यह पूर्वी भारत के पर्यटकों के बीच एक बहुत लोकप्रिय ट्रेन है, जो उत्तराखंड और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की यात्रा के लिए जा रहे हैं। यह भारतीय राज्यों पश्चिम बंगाल , झारखंड , बिहार , उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरती है ।
ये ट्रेन रोजाना चलती है और 1510 किलोमीटर की दूरी 35 घंटे और 40 मिनट मे तय करती है । ये ट्रेन कुल मिलाकर 62 स्टेशनों पर रुकती है जिनमे मुख्यत हल्द्वानी, रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, रोजा जंक्शन, हरदोई, लखनऊ चारबाग, गोरखपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, आसनसोल जंक्शन है ।
ये एक आई सी एफ कोच से बनी ट्रेन है जिसमे जनरल क्लास, स्लीपर, AC कोच और कैटरिंग की सुविधा भी है।
अगर आपने कभी इस ट्रेन से सफर किया है तो कमेंट्स में जरूर बताएं कहां से कहां तक सफर किया था ।

12 मई को राजेंद्रनगर टर्मिनल और दानापुर स्टेशन पर सिर्फ एक दिन के लिए इन निम्नलिखित ट्रेनों का 5 मिनट का ठहराव दिया गया ...
12/05/2024

12 मई को राजेंद्रनगर टर्मिनल और दानापुर स्टेशन पर सिर्फ एक दिन के लिए इन निम्नलिखित ट्रेनों का 5 मिनट का ठहराव दिया गया है:

■ राजेंद्रनगर टर्मिनल पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव

1️⃣:- 12305 हावड़ा - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
2️⃣:- 12317 कोलकाता - अमृत अकाल तख्त एक्सप्रेस
3️⃣:- 12367 भागलपुर - आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस
4️⃣:- 22197 कोलकाता - झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस
5️⃣:- 12369 हावड़ा - देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
6️⃣:- 12328 देहरादून - हावड़ा उपासना एक्सप्रेस
7️⃣:- 15657 दिल्ली - कमाख्या ब्रह्मपुर मेल
8️⃣:- 03413 मालदा टाउन - नई दिल्ली समर स्पेशल

■ दानापुर स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव

1️⃣:- 12305 हावड़ा - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
2️⃣:- 12317 कोलकाता - अमृत अकाल तख्त एक्सप्रेस
3️⃣:- 12367 भागलपुर - आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस
4️⃣:- 22197 कोलकाता - झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस
5️⃣:- 12369 हावड़ा - देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
6️⃣:- 12328 देहरादून - हावड़ा उपासना एक्सप्रेस
7️⃣:- 15657 दिल्ली - कमाख्या ब्रह्मपुर मेल
8️⃣:- 12309 राजेंद्रनगर - नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
9️⃣:- 13006 अमृतसर - हावड़ा मेल
🔟:- 12334 प्रयागराज - हावड़ा विभूति एक्सप्रेस
1️⃣1️⃣:- 12393 राजेन्द्रनगर - नई दिल्ली सम्पूर्ण क्रान्ति एक्सप्रेस
1️⃣2️⃣:- 15126 पटना - काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस
1️⃣3️⃣:- 03132 गोरखपुर - सियालदह स्पेशल
1️⃣4️⃣:- 03413 मालदा टाउन - नई दिल्ली समर स्पेशल

नोट- 12 मई को पटना में प्रधानमंत्री जी की रोड रैली होने के कारण यात्रियों को की यात्रा आसान हो सके और जाम की समस्या से निपटने के लिए सिर्फ एक दिन का यह अस्थायी ठहराव दिया गया है।

बड़हिया रेलवे स्टेशन पर पयेजल की किल्लत    Barhiya.com    #बड़हिया
04/05/2024

बड़हिया रेलवे स्टेशन पर पयेजल की किल्लत
Barhiya.com
#बड़हिया

Address

Lakhisarai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shandilya Saurav Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share