28/10/2025
पहाड़ों की बात ही कुछ और है।
हम आज अल्मोड़ा में बाजखेत में है जो जिम कॉर्बेट से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहां पर एक विला में रुके, बहुत सुंदर नजारे हैं, मन मोह लेने वाला दृश्य, चारों तरफ चीड़ का जंगल, नीचे बहता कल कल करता झरना और उस पर चंद्रमा बादलों में कभी छुपते कभी बाहर आते बादल और चांद की यह आंख मिचोली का खेल पूरी रात चलता रहेगा।
अगर आप भी कुछ ऐसा अनुभव करना चाहते हैं तो चले आइए पहाड़ों में जहां आपको ऐसे अनुभव मिलेंगे जो आपको मंत्र मुग्ध कर देंगे।
रुकने से संबंधित जानकारी जैसे Rates, Package, Pictures, Location अगली पोस्ट में जल्दी साझा करूंगा।