Reoti Railway Station

Reoti Railway Station Reoti railway station is a station which falls between Chhapra and Varanasi railway section. It comes under North Eastern Railway zone.

The slavery of the British and the British were first removed from here. It has been converted as an IBS halt station. Reoti railway station is one of the old railway station.

29/05/2026

क्या रेवती उत्तर टोला पुल से कुसौरी कला मार्ग भी इसी तरह बनाया जाएगा? यदि ऐसा है तो समय रहते इसकी जांच कराएं और घटिया निर्माण को रोकें।
क्योंकि नीचे दिये गये वीडियो के माध्यम से यह पता लग रहा है कि काम किस मानक से होगा।
बलिया के रेवती ब्लॉक स्थित हड़ियाकलां गांव में हाल ही में बनी सड़क महज तीन दिन में उखड़ने लगी। वायरल वीडियो में ग्रामीण अपने हाथों से सड़क उखाड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।

संबंधित विभाग संज्ञान ले। यदि रेवती उत्तर टोला पुल–कुसौरी कला मार्ग पर भी इसी प्रकार का निर्माण हो रहा है, तो तत्काल गुणवत्ता जांच कराई जाए।

वीडियो सौजन्य: पुष्पेंद्र तिवारी, दैनिक भास्कर, रेवती - बलिया।

Kunwar Brijesh Singh
MYogiAdityanath
Keshav Prasad Maurya
Ketakee Singh



#बलिया

बलिया से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों का समय देखकर एक सवाल उठता है — जब यह दूरी सामान्य तौर पर 15–16 घंटे या उससे कम में ...
18/05/2026

बलिया से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों का समय देखकर एक सवाल उठता है — जब यह दूरी सामान्य तौर पर 15–16 घंटे या उससे कम में पूरी हो सकती है, तो कई ट्रेनें 18–23 घंटे तक क्यों ले रही हैं?

सरकार और रेलवे मंत्रालय को ऐसी ट्रेनों की स्पीड, रूट मैनेजमेंट और अनावश्यक देरी पर ध्यान देना चाहिए ताकि यात्रियों का समय बचे और सफर आसान हो। आज के समय में समय सबसे कीमती चीज़ है।

क्या आप भी मानते हैं कि बलिया–दिल्ली रूट की धीमी ट्रेनों की स्पीड बढ़नी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। 👇

#बलिया
Ashwini Vaishnaw
Ministry of Railways, Government of India
Rail Vikas Nigam Limited
Indian Railway Stations Development Corporation - IRSDC
RailTel Corporation of India Ltd. (Under Ministry of Railways)
N.E. Railway
Nirbhay Narain Singh
Northern Railway

🎉 रेवती वासियों के लिए खुशखबरी! 🚆यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा ग्वालियर–बरौनी समर स्पेशल ...
17/05/2026

🎉 रेवती वासियों के लिए खुशखबरी! 🚆

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा ग्वालियर–बरौनी समर स्पेशल ट्रेन 04137/04138 संचालित की जा रही है। यह विशेष ट्रेन 19 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी।

04137 ग्वालियर–बरौनी स्पेशल – प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार
मुख्य स्टॉप:
ग्वालियर → शनिचरा → मालनपुर → गोहद रोड → सोनी → भिंड → इटावा → गोविंदपुरी → फतेहपुर → प्रयागराज जंक्शन → ज्ञानपुर रोड → वाराणसी कैंट → औंड़िहार → गाजीपुर सिटी → बलिया → रेवती → सुरेमनपुर → छपरा जंक्शन → सोनपुर जंक्शन → हाजीपुर जंक्शन → शाहपुर पटोरी → बरौनी जंक्शन

🕒 रेवती स्टेशन समय: 07:10 आगमन / 07:12 प्रस्थान

04138 बरौनी–ग्वालियर स्पेशल – प्रत्येक बुधवार एवं रविवार
मुख्य स्टॉप:
बरौनी जंक्शन → शाहपुर पटोरी → हाजीपुर जंक्शन → सोनपुर जंक्शन → छपरा जंक्शन → सुरेमनपुर → रेवती → बलिया → गाजीपुर सिटी → औंड़िहार → वाराणसी कैंट → ज्ञानपुर रोड → प्रयागराज जंक्शन → फतेहपुर → गोविंदपुरी → इटावा → भिंड → सोनी → गोहद रोड → मालनपुर → शनिचरा → ग्वालियर

🕒 रेवती स्टेशन समय: 19:32 आगमन / 19:34 प्रस्थान

📌 कुल 34 ट्रिप्स संचालित होंगी (17+17)

🚆

🚆 रेवती रेलवे स्टेशन अपडेट | दस्तावेज़ जारी: 07 मई 2026 🚆07 मई 2026 को जारी हुए नए दस्तावेज़ों और टेंडर जानकारी के अनुसा...
13/05/2026

🚆 रेवती रेलवे स्टेशन अपडेट | दस्तावेज़ जारी: 07 मई 2026 🚆

07 मई 2026 को जारी हुए नए दस्तावेज़ों और टेंडर जानकारी के अनुसार रेवती स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं:

✅ प्लेटफॉर्म नंबर-1 को लगभग 580 मीटर तक बढ़ाया जाएगा और हाई लेवल बनाया जाएगा
✅ IBS को Block Section में कन्वर्ट करने का कार्य
✅ बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिकल अपग्रेड
✅ लगभग 18 KM+ वायरिंग/केबलिंग का कार्य
✅ नई LED लाइटिंग और आधुनिक साइन बोर्ड

📌 फिलहाल सिविल वर्क और रेलवे ट्रैक से जुड़ा पूरा अपडेट सामने नहीं आया है। अभी उपलब्ध दस्तावेज़ों में नए ट्रैक का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिला है। आने वाले समय में सिविल/P-Way से जुड़े नए दस्तावेज़ आने पर यह साफ हो सकेगा कि ट्रैक की संख्या बढ़ेगी या नहीं।

श्री अर्जुन सिंह चौहान(जिलाध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा बलिया एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो, ग्राम प्रधान विशुनपुरा, रे...
12/05/2026

श्री अर्जुन सिंह चौहान
(जिलाध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा बलिया एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो, ग्राम प्रधान विशुनपुरा, रेवती बलिया)
ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर कंचनपुर-केवा क्षेत्र में सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री माननीय श्री दयाशंकर सिंह जी से मुलाकात की। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी को पत्र प्रेषित कर मांग रखी गई।

इस सर्विस रोड के निर्माण से रेवती नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। दिल्ली, लखनऊ एवं अन्य बड़े शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा और सुगम संपर्क मार्ग प्राप्त होगा।

साथ ही ट्रांसपोर्ट एवं कनेक्टिविटी बेहतर होने से रेवती क्षेत्र में वेयरहाउस, छोटे उद्योग, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। किसानों, व्यापारियों एवं स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा और रेवती क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

“सशक्त सड़क संपर्क ही क्षेत्रीय विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है।”

Reoti Railway Station  को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन टेंडर मिलने के बाद भी अब तक कोई खास सुगबुगाहट या ज़मीन...
07/05/2026

Reoti Railway Station को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन टेंडर मिलने के बाद भी अब तक कोई खास सुगबुगाहट या ज़मीनी प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।

लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि आखिर आगे का काम कब शुरू होगा और परियोजना की वर्तमान स्थिति क्या है।
उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद कार्य में तेजी आएगी, लेकिन अभी तक न कोई स्पष्ट अपडेट सामने आया है और न ही कोई बड़ी गतिविधि दिखाई दे रही है।

Ministry of Railways, Government of India
Ashwini Vaishnaw
N.E. Railway
Indian Railway Stations Development Corporation - IRSDC
RailTel Corporation of India Ltd. (Under Ministry of Railways)


Rail Vikas Nigam Limited

जनता सिर्फ इतना जानना चाहती है कि विकास कार्य की अगली प्रक्रिया क्या है और काम कब तक शुरू होगा।

आम लोगों के लिए ट्रेन संख्या 05125/26 (छपरा–गोरखपुर कैंट) की सेवा, जो बेल्थरा रोड, भटनी जंक्शन, देवरिया और गोरखपुर तक या...
03/04/2026

आम लोगों के लिए ट्रेन संख्या 05125/26 (छपरा–गोरखपुर कैंट) की सेवा, जो बेल्थरा रोड, भटनी जंक्शन, देवरिया और गोरखपुर तक यात्रा सुविधा प्रदान करती थी, फिलहाल बंद हो गई है।

यह ट्रेन छपरा से दिनांक 02 से 31 मार्च 2026 तक तथा गोरखपुर कैंट से भी 02 से 31 मार्च 2026 तक सप्ताह में 5 दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) संचालित की जा रही थी।

इस ट्रेन का ठहराव बकुल्हा, सुरेमनपुर, दल छपरा, रेवती, सहतवार, बलिया, फेफना, रसड़ा, रतनपुरा, इन्दारा, बेल्थरा रोड, भटनी तथा देवरिया सदर रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित था।

अतः रेलवे विभाग से विनम्र निवेदन है कि समय में आवश्यक संशोधन कर इस ट्रेन का नियमित संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए, ताकि आम जनमानस को यात्रा की सुविधा फिर से सुगमता पूर्वक उपलब्ध हो सके।
Ministry of Railways, Government of India
Nirbhay Narain Singh
Ashwini Vaishnaw
N.E. Railway

🚨 रेवती रेलवे स्टेशन – नवीनतम अपडेट (03 अप्रैल 2026) 🚨2026-27 बजट लिस्ट आ चुका है जिसमें रेवती स्टेशन को पूर्ण स्टेशन मे...
03/04/2026

🚨 रेवती रेलवे स्टेशन – नवीनतम अपडेट (03 अप्रैल 2026) 🚨

2026-27 बजट लिस्ट आ चुका है जिसमें रेवती स्टेशन को पूर्ण स्टेशन में बदलने के साथ साथ सौंदर्यीकरण के लिए भी धनराशि आवंटित हुई हैं

रेवती स्टेशन पर IBS से Block section में परिवर्तन हेतु जारी निविदा (Tender) दिनांक 24 मार्च 2026 को बंद हो चुकी है।

वर्तमान स्थिति निम्न है:

- निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है
- अभी तक सफल बोलीदाता (L1) घोषित नहीं किया गया है
- स्वीकृति पत्र (LOA) जारी नहीं हुआ है

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला अंतिम स्वीकृति चरण में है तथा शीघ्र ही परिणाम घोषित होने की संभावना है।

स्थल पर अभी कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

📡 आगामी अद्यतन शीघ्र साझा किया जाएगा।

#रेवती #भारतीयरेल #अपडेट

04055/04056 बलिया–आनंद विहार (टर्मिनल) स्पेशल ट्रेन, जो पहले बलिया से चलती थी, अब इसे नियमित करते हुए 14056/14055 आनंद व...
20/03/2026

04055/04056 बलिया–आनंद विहार (टर्मिनल) स्पेशल ट्रेन, जो पहले बलिया से चलती थी, अब इसे नियमित करते हुए 14056/14055 आनंद विहार (टर्मिनल)–मऊ एक्सप्रेस बना दिया गया है। साथ ही इसका प्रारंभिक स्टेशन बलिया की जगह मऊ जंक्शन कर दिया गया है।
यह परिवर्तन बलिया के यात्रियों के लिए काफी दुखद और असुविधाजनक है, क्योंकि अब उन्हें सीधी ट्रेन सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
Ministry of Railways, Government of India Ashwini Vaishnaw Nirbhay Narain Singh

🙏 विनम्र अनुरोध:
रेलवे प्रशासन से निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का संचालन पुनः बलिया से शुरू किया जाए, भले ही यह मऊ होकर ही क्यों न चले।

03113 सियालदह दिल्ली वन वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जो 3:30PM पे सियालदह स्टेशन सेनैहाटी, बैण्डेल, बोलपुर शांतिनिकेतन, सं...
02/03/2026

03113 सियालदह दिल्ली वन वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जो 3:30PM पे सियालदह स्टेशन से
नैहाटी, बैण्डेल, बोलपुर शांतिनिकेतन, संथिया, रामपुरहाट, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगाँव, सुल्तानगंज, मुंगेर, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, ऑडिहार, वाराणसी, जंघई, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ जंक्शन, राय बरेली, लखनऊ, मोरादाबाद तथा गाजियाबाद स्टेशनो
मे भी ठहरेगी। यात्रा की तारीखः सियालदह से 03113 दिनांक 02.03.2026 (सोमवार) = 01 ट्रिप । गठनः शयनयान श्रेणी / साधारण द्वितीय श्रेणी (जीएस) 15 एवं जीएसएलआरडी - 02 = 17 कोच । श्रेणी: मेल/ एक्सप्रेस ।

Address

Reoti
277209

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reoti Railway Station posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share