Spica nature blossom

Spica nature blossom spica nature blossom is a Homestay located on the bank of the Mandakini river In Rudraprayag district, Uttarakhand, India.

This homestay is located 16 kilometers from the city of Rudraprayag.

मणिगुह,रुद्रप्रयाग
29/01/2023

मणिगुह,रुद्रप्रयाग

आने वाले कुछ दिनों में हमारा होम स्टे शुरू होने जा रहा है।रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रूट पर ये स्थान है।होम स्टे से थ...
24/12/2022

आने वाले कुछ दिनों में हमारा होम स्टे शुरू होने जा रहा है।रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रूट पर ये स्थान है।होम स्टे से थोड़ी ही दूर पर हिमालय दर्शन होते हैं।होम स्टे गाँव में है।जिसकी लोकेशन बहुत शानदार है।घर का बना ताज़ा भोजन एवं सभी बेसिक सुविधाएं यहाँ पर हैं।ज़्यादा जानकारी के लिए आप इनबॉक्स कर सकते हैं।यहाँ से आप वर्क फ्रॉम होम यानि वर्केशन का आनन्द ले सकते हैं।वीकेंड पर कार्तिक स्वामी,देवरिया ताल,चोपता,तुंगनाथ,त्रियुगीनारायण आदि सुरम्य ट्रेक का आनन्द ले सकते हैं।सभी जगह घूमने के लिए ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी है।आप हमारे स्कूल के बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं,वालंटियर बनकर।तो हमारे होम स्टे में आपका स्वागत है।

some pictures touch the soul ❤
24/12/2022

some pictures touch the soul ❤

पिछले हफ्ते दो दिन की छुट्टी थी।नौकरी वाले यायावरों के लिए छुट्टी वरदान होती है।तो लगा कि फ़ायदा उठाया जाए और कहीं जाया ज...
01/12/2022

पिछले हफ्ते दो दिन की छुट्टी थी।नौकरी वाले यायावरों के लिए छुट्टी वरदान होती है।तो लगा कि फ़ायदा उठाया जाए और कहीं जाया जाये आसपास ही।अभी कुछ महीने पहले ही मेरी दोस्त का ट्रांसफर यहाँ रुद्रप्रयाग से सतपुली पौड़ी में हुआ है।तब से ही वहाँ जाना निश्चित ही था।सोचिये दोस्त से मिलना भी और पहाड़ में घूमना भी दोनों एक साथ क्या ही बढ़िया बात है।
रविवार सुबह घर से डटकर नाश्ता करके निकल पड़ी अपनी पंच लेकर।बाहर खाना अवॉयड ही करती हूँ सफ़र में।मजबूरी में अलग बात है।नई जगह पर खाना रिस्की होता है।पैसे भी देते हैं और हम जैसे चटोरों का स्वाद न बैठे तो और मुसीबत।पेट ख़राब होने का रिस्क अलग।ख़ैर सतपुली रुद्रप्रयाग से ज़्यादा दूर नहीं है।130 किमी के लगभग है।
पौड़ी से भी सतपुली जाया जाता है पर पिछली बार जब हम कोटद्वार गए थे तो देवप्रयाग होते हुए गए थे।तो यही से जाना था।देवप्रयाग तक बढ़िया हाइवे है उसके बाद लगभग 40 किमी की तंग सड़क है।पर रास्ते भर नदी के साथ चलना होता है जोकि बहुत शानदार है।बस तंग मोड़ पर हॉर्न लगातार बजाते रहने की आवश्यकता है।लगभग 4 घण्टे लगे सतपुली पहुँचने में।कार नॉर्मल स्पीड पर ही रखती हूँ मैं अक्सर।कार के किस्से अलग से फिर कभी।पहुंचते ही लंच करके हम तीनों निकल गए गुमखाल की तरफ।आख़िर हिमालय दर्शन भी करने थे।गुमखाल से कुछ दूर चलकर ही बढ़िया हिमालय दर्शन के लिए चैलूसैण रुके।कुछ फ़ोटू खींचे गए और फिर ढलते सूरज को आँखों में भरते हुए वापसी की सतपुली।अगले दिन शाम तक वापसी हुई रुद्रप्रयाग।क्योंकि अगले दिन मास्टरनी का स्कूल भी होता है।
इन तस्वीरों में एक तसवीर देवप्रयाग संगम की है जोकि देवप्रयाग से सतपुली की तरफ मुड़ते ही पुल से ली थी गाड़ी रोककर पर अन्दर से ही।ठीक ही आ गयी है,ध्यान से देखने पर संगम भी दिख रहा है।पुल होने की वजह से साइड में कार लगाकर नहीं ली।किसी को परेशानी न हो इसीलिए।
पहाड़ में ड्राइव करना मुझे सुखद लगता है।क्योंकि ट्रैफिक ज़्यादा नहीं होता।यहाँ रहना बेहद शानदार है।पहाड़ के किस्से फिर कभी।नहीं तो फिर मेरी बात पूरी ही नहीं होगी क्योंकि पहाड़ के बारें में कहने के लिए इतना कुछ है कि जितना कहा जाये कम ही है।
#मास्टरनी की यायावरी का कुछ अंश

यहां सुकून है। चले आईए। ♥️
10/06/2022

यहां सुकून है। चले आईए। ♥️

प्रकृति प्रेम है ♥️
09/06/2022

प्रकृति प्रेम है ♥️

Address

Near Ramleela Ground, Augustyamuni, Rudraprayag , Uttrakhand
Rudraprayag
246421

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Spica nature blossom posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category