Himachal Pradesh buses

Himachal Pradesh buses This Page is only for Buses info. Around Sundernagar and This page doesn't belongs to any Organisation or any Corporation.
(2)

हिमाचल प्रदेश के भीतर देश के विभिन्न राज्यों से लॉन्ग रूट बसों की जानकारी एक ही जगह। यहाँ आपको HRTC, Haryana Roadways, PRTC, UTC, CTU एवं निजी बसों के रूट(हिमाचल के अंदर चलते है), समय-सारणी और अन्य जरूरी अपडेट उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है।

06/09/2026
चम्बा जिले की रावी घाटी में स्थित होली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत पहाड़ी वातावरण और दुर्गम क्षेत्र के लिए जाना जाता है...
05/09/2026

चम्बा जिले की रावी घाटी में स्थित होली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत पहाड़ी वातावरण और दुर्गम क्षेत्र के लिए जाना जाता है। चम्बा से लगभग 70–80 किमी दूर स्थित होली खड़ामुख के रास्ते सड़क मार्ग से जुड़ा है। ऐसे पहाड़ी क्षेत्रों में सरकारी बस सेवा स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। HRTC चामुण्डा जी–होली बस सेवा नगरोटा, टांडा, कांगड़ा, शाहपुर, सिहुंता, चौवारी, जोत, चम्बा और खड़ामुख होते हुए होली तक जाती है, रूट: चामुण्डा जी ➡️ नगरोटा ➡️ टांडा ➡️ कांगड़ा ➡️ शाहपुर ➡️ सिहुंता ➡️ लाहड़ू ➡️ चौवारी ➡️ जोत ➡️ चम्बा ➡️ खड़ामुख ➡️ होली

UNIT: नगरोटा बगवां
CLASS: Ordinary

🕐 जाने का समय
• चामुण्डा जी — प्रस्थान: 5:15 AM
• कांगड़ा — प्रस्थान: 6:20 AM
• चम्बा — आगमन: 1:00 PM
• होली — आगमन: 5:00 PM

🔄 वापसी का समय
• होली — प्रस्थान: 6:30 AM
• चम्बा — प्रस्थान: 10:30 AM
• कांगड़ा — आगमन: 4:00 PM
• चामुण्डा जी — आगमन: 5:00 PM

एक लंबा और खूबसूरत पहाड़ी सफर, जो कांगड़ा क्षेत्र को चम्बा के दूरदराज़ क्षेत्र होली से जोड़ता है।

पंजाब रोडवेज के लुधियाना डिपो द्वारा लुधियाना से मनाली के बीच नियमित रात्रि बस सेवा संचालित की जा रही है। यह बस सेवा बिल...
05/09/2026

पंजाब रोडवेज के लुधियाना डिपो द्वारा लुधियाना से मनाली के बीच नियमित रात्रि बस सेवा संचालित की जा रही है। यह बस सेवा बिलासपुर, मंडी और कुल्लू होते हुए मनाली तक पहुंचती है, जिससे पंजाब से हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलती है।

🕡 लुधियाना से प्रस्थान: शाम 6:50 बजे
🕢 मनाली से वापसी: शाम 7:40 बजे
🔄 सेवा: दोनों दिशाओं में प्रतिदिन रात्रि सेवा

लुधियाना से शाम के समय रवाना होने वाली यह बस रातभर का सफर तय करते हुए सुन्दरनगर, मंडी और कुल्लू से होकर मनाली पहुंचती है। वहीं, मनाली से शाम 7:40 बजे बस वापस लुधियाना के लिए रवाना होती है।

रूट: लुधियाना ➡️ सुन्दरनगर ➡️ मंडी ➡️ कुल्लू ➡️ मनाली

05/09/2026

किरतपुर मनाली फोरलेन पर जल्द ही स्पीड़ लिमित 60 से 80 किलोमिटर प्रती घंता होने वाली है

HRTC बसों में फायर एक्स्टिंग्विशर होना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण विषय...
04/09/2026

HRTC बसों में फायर एक्स्टिंग्विशर होना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण विषय है। फायर एक्स्टिंग्विशर—छोटी सी चीज़, लेकिन जरूरत पड़ने पर अनमोल जिंदगियां और लाखों की संपत्ति बचा सकती है। नई बसों में तो यह व्यवस्था देखने को मिलती है, लेकिन पुरानी बसों में भी इसकी नियमित उपलब्धता और जांच उतनी ही जरूरी है। इसी बीच HRTC नाहन डिपो की बसों में ज्यादातर बसों में फायर एक्स्टिंग्विशर लगा होना एक सराहनीय बात है। कुछ महीने पहले पालमपुर डिपो की बस में आग लगने की घटना भी सामने आई थी, जिसमें बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसी परिस्थितियों में समय पर उपलब्ध एक फायर एक्स्टिंग्विशर आग को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसलिए सवाल सिर्फ एक उपकरण का नहीं है—सवाल हर यात्री की सुरक्षा, हर चालक-परिचालक की सुरक्षा और HRTC की करोड़ों की संपत्ति की सुरक्षा का है। उम्मीद है कि सभी डिपो की पुरानी बसों में भी फायर एक्स्टिंग्विशर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी नियमित जांच और रखरखाव पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। 🙏

HRTC की पुरानी बसों की बात ही कुछ और थी… यह तस्वीर उस दौर की एक ऐसी बस की है, जो लगभग 13–14 साल अपनी सेवाएं देने के बाद ...
04/09/2026

HRTC की पुरानी बसों की बात ही कुछ और थी… यह तस्वीर उस दौर की एक ऐसी बस की है, जो लगभग 13–14 साल अपनी सेवाएं देने के बाद पिछले वर्ष ऑक्शन हो चुकी है, लेकिन इसकी बॉडी को देखकर आज भी अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि यह इतनी पुरानी बस है। उस समय HRTC अपनी बसों की बॉडी खुद तैयार करवाता था और मजबूती पर खास ध्यान दिया जाता था। यही वजह है कि सालों तक पहाड़ी सड़कों पर दौड़ने, मौसम की मार झेलने और हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भी बस की बॉडी आज भी इतनी मजबूत और शानदार नजर आ रही है। वहीं आज की कई नई बसों को देखकर कभी-कभी ऐसा लगता है कि हल्का-सा टच क्या हुआ, बस की हालत देखकर उम्र कई साल बढ़ गई! 😄 नई तकनीक, नए फीचर्स और नया लुक अपनी जगह हैं, लेकिन मजबूती, टिकाऊपन और उस दौर की बिल्ड क्वालिटी के मामले में पुरानी HRTC बसों की बात ही अलग थी। सच कहें तो आज की नई बसों को देखकर भी दिल यही कहता है—पुरानी बसें सिर्फ चलती नहीं थीं, अपनी मजबूती की पहचान छोड़कर जाती थीं। ❤️🚌

आखिर PRTC भटिंडा डिपो को HRTC मंडी डिपो का बोर्ड इतना पसंद कैसे आ गया? 😄 बस पर PRTC की पहचान और आगे लगा बोर्ड HRTC का… (...
04/09/2026

आखिर PRTC भटिंडा डिपो को HRTC मंडी डिपो का बोर्ड इतना पसंद कैसे आ गया? 😄 बस पर PRTC की पहचान और आगे लगा बोर्ड HRTC का… (मंडी नालागढ़ चंडीगढ़ बोर्ड) लगता है आज बस ने भी सोचा होगा कि चलो, आज हिमाचल वाली पहचान के साथ ही सफर कर लेते हैं। 😂 अब ये प्यार है, संयोग है या बोर्डों की आपसी दोस्ती—इसका जवाब तो संबंधित लोग ही बेहतर बता सकते हैं। लेकिन तस्वीर देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि रोडवेज की दुनिया में बसें ही नहीं, बोर्ड भी कभी-कभी सफर पर निकल जाते हैं! कभी-कभी रोडवेज की दुनिया में भी ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर एक बार तो मन में सवाल आ ही जाता है!

नोट: यह कोई AI जनरेटेड इमेज नहीं है। यह वास्तविक फोटो है, जो मौके पर ली गई थी। 📸

04/09/2026

इलेक्ट्रिक बस को बेकार कहने वालों से बस इतना कहना है कि इस वीडियो को एक बार ध्यान से देखिए और सुनिए। बस सड़क पर इतनी खामोशी और स्मूथ तरीके से चल रही है, जैसे पानी में मछली तैर रही हो। न इंजन की आवाज़, न बेवजह का शोर—सिर्फ सड़क पर पड़े कंकड़-पत्थरों की हल्की आवाज़ सुनाई दे रही है। अब भी अगर आपको लगता है कि इलेक्ट्रिक बस बेकार है, तो एक बार इसका सफर जरूर महसूस कीजिए, शायद आपकी राय बदल जाए।

सुंदरनगर–मंडी–रिवालसर रूट पर इलेक्ट्रिक बस के साथ एक बस प्रेमी का यादगार छायाचित्र ❤️बसों के प्रति जुनून हो तो तस्वीरें ...
02/09/2026

सुंदरनगर–मंडी–रिवालसर रूट पर इलेक्ट्रिक बस के साथ एक बस प्रेमी का यादगार छायाचित्र ❤️बसों के प्रति जुनून हो तो तस्वीरें भी कुछ खास बन जाती हैं।

Address

Shimla
Shimla
175018

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Pradesh buses posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share