Delhi Truck Operator Union

Delhi Truck Operator Union Transport Solution

16/12/2022
16/12/2022

सभी भाइयों को हाथ जोड़ कर निवेदन है। कभी भी रस्सा तिरपाल डालना है तो ऊपर हाईटेंशन तारें देखकर जरूर डालें। नहीं तो आप इस भाई की तरह इस तारों की चपेट में आ सकते हैं और इस भाई की बड़ी दुखद मृत्यु हो चुकी है।

16/12/2022
20/08/2021

जिसका माल उसका हमाल और साफी भाड़े के अंतर्गत आज दिनांक 18/08/2021 को नागपुर में उड़ीसा,बंगाल के सभी ट्रक सप्लायर्स की मीटिंग का आयोजन किया गया और सभी ने इन मुहिम को समर्थन देने व सफल बनाने का संकल्प लिया।

20/08/2021
20/08/2021

दिनांक:20/08/2021

प्रति
मा.अध्यक्ष
नागपुर ट्रेलर एसोसिएशन
भंडारा रोड़, नागपुर।

विषय: जिसका माल उसका हमाल मुहिम में समर्थन के विषय में।

श्रीमान जी,

जैसा कि आपको मालूम ही है कि इस समय पूरे देश में जिसका माल उसका हमाल मुहिम चल रही है और सभी जगह सभी ट्रांसपोर्ट संगठन इस में सहयोग कर रहे हैं।इसी विषय पर कल दिनांक 19/08/2021 को नागपुर से आगरा,ग्वालियर,मथुरा,दिल्ली,हरियाणा, UP, उत्तराखंड, पंजाब,हिमाचल व जम्मू के ट्रक सप्लायर्स की मीटिंग हुई जिस में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आज दिनांक 20/08/2021 से JSW कलमेश्वर में NORTH सेक्टर का कोई भी ट्रक सप्लायर तब तक गाड़ी नही देगा जब तक कि वहां काम कर रहे बुकिंग ट्रांसपोर्टर द्वारा ट्रक वाले के भाड़े में से किसी भी तरह की अवैध कटौती बंद नही की जाती।

अतः इस विषय पर आपसे हमारा निवेदन है कि आप भी हमारी इस मुहिम में हमारा साथ दें व आपकी नागपुर ट्रेलर यूनियन के माध्यम से सभी ट्रेलर सप्लायर्स को सूचित करें कि जब तक हमारी मांगें नही मानी जाती तब तक कोई भी व्यक्ति JSW कलमेश्वर से NORTH साइड की गाड़ियां ना लगाएं क्योंकि एक दूसरे के सहयोग से ही ट्रक व्यवसाय को बचाया जा सकता है इसलिए आपका सहयोग व साथ आवश्यक है।

धन्यवाद।

जरनैल सिंह
व समस्त नागपुर ट्रक सप्लायर्स।

20/08/2021

आज दिनांक 20/08/2021 को कलमना मार्केट नागपुर में आलू भर कर आने वाली सभी गाड़ियों के ट्रक मालिको की मीटिंग हुई जिस में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब नागपुर में आगरा,कानपुर साइड से आलू ले कर आने वाली किसी भी गाड़ी में डाला,मुंशियाना नही कटवाया जाएगा और आगरा से भी सिर्फ़ उन्ही ट्रक सप्लायर से गाड़ी भरी जाएगी जो साफी भाड़े में गाड़ियां भरेंगे अन्यथा इस मुहिम में साथ ना देने वाले ट्रक सप्लायर का गाड़ी मालिकों द्वारा बहिष्कार किया जाएगा व अगर कोई गाड़ी नागपुर मंडी में बिल्टी पर जिसका माल उसका हमाल की stamp नही लगी होगी उस गाड़ी मालिक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इस निर्णय पर दिल्ली,पलवल व ललितपुर यूनियन व वहां के ट्रक मालिकों ने भी समर्थन दिया कि उनकी भी कोई गाड़ी अगर आगरा कानपुर से भरेगी तो साफी भाड़े में ही गाड़ी लगाएंगे।

जिसका माल उसका हमाल मुहिम के अंतर्गत आज दिनांक 02/08/2021 को नागपुर के ट्रेलर्स व्यवसायियों ने स्वेतल इंटरप्राइजेज,महलगा...
02/08/2021

जिसका माल उसका हमाल मुहिम के अंतर्गत आज दिनांक 02/08/2021 को नागपुर के ट्रेलर्स व्यवसायियों ने स्वेतल इंटरप्राइजेज,महलगांव को ज्ञापन सौंपा कि भविष्य में उनकी कोई गाड़ी किसी तरह का डाला,मुंशियाना,चाय पानी,डिस्काउंट,या माल की पैकिंग का पैसा नही कटवायेगी।इसलिए आज से जिस भाड़े में गाड़ी तय की जाएगी उतना पूरा भाड़ा गाड़ी वाले को साफी मिलेगा और अगर कोई ट्रक मालिक या ट्रक सप्लायर इस नियम के विरुद्ध जा कर गाड़ी लगाएगा तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी सभी ट्रांसपोर्ट यूनियनों के द्वारा की जाएगी।

ट्रांसपोर्ट एकता जिंदाबाद।

Address

Yamunanagar
135133

Telephone

+918871888688

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Delhi Truck Operator Union posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Delhi Truck Operator Union:

Share